सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

कोरोना के 2022 के विस चुनाव पर संभावित असर को लेकर भाजपा हाईकमान सतर्क..

2022 के विधानसभा चुनाव पर कोरोना महामारी से पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को लेकर भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व खासा गंभीर है। माना जा रहा है कि इन्हीं संभावित दुष्प्रभावों के निवारण के लिए ही राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष लखनऊ के दौरे पर हैं

रजत के मिश्र Twitter- rajatkmishra1
  • Jun 1 2021 1:03PM

बीते कई दिनों से यूपी में कैबिनेट विस्तार और बीजेपी संगठन में बदलाव की सुगबुगाहट सुनाई दे रही है। 2017 में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद पहली बार प्रदेश में इस तरह की चर्चा हो रही है। इस बीच सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष लखनऊ पहुंचे  थे, और मंत्रियों व पार्टी नेताओं के साथ एक-एक करके बैठक की। इसके बाद उन्होंने सीएम आवास में योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की। 

सोमवार सुबह वह बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने पार्टी के यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, क्षेत्रीय अध्यक्षों और पार्टी के महामंत्रियों के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य मं‌त्री जय प्रताप सिंह और चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना से भी कोरोना काल में सरकार के काम का फीडबैक लिया।

संतोष का यह मिलना जुलना आज भी बदस्तूर जारी है। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद ने आज भाजपा मुख्यालय में जाकर उनसे मुलाकात की। मुलाकात के बाद केशव प्रसाद ने कहा कि 2022 और कोरोना से उपजे हालातों पर चर्चा हुई।मौर्य ने यह भी कहा कि 2022 में भाजपा 300 के पार जाएगी।

यह बात एकदम सच है कि वैश्विक महामारी ने सत्ताधारी पार्टी के सामने हालात मुश्किल किये हैं। हालांकि योगी सरकार ने पूरे जी जान से इस आपदा का सामना किया। जिसकी स्वयं WHO तक ने तारीफ की। फिर भी आपदा का स्वरूप इतना बड़ा था कि सबको संतुष्ट कर पाना संभव नही था। इसी नाराजगी को पार्टी आलाकमान भांप रहा है। जहां जिस बदलाव की जरूरत होगी वह किया जा सकता है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार