सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

समाज को बांटने की राजनीति करती है भाजपा: अखिलेश

अखिलेश यादव ने विंध्यांचल मंन्दिर के पुरोहित राज मिश्र को ग्रहण कराई समाजवादी पार्टी की सदस्यता

रजत मिश्र, उत्तर प्रदेश , Twitter: rajatkmishra1
  • Nov 8 2020 6:37PM

2022 के विधानसभा चुनाव की आहट से पहले ही कई राजनैतिक दलों ने खुद को मजबूत करना शुरू कर दिया है। उसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में रविवार को विंध्याचल मन्दिर के राजपुरोहित राज मिश्रा ने अनेको कार्यकर्ताओं के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मिश्र ने अखिलेश यादव को उदीयमान नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने मुख्यमंत्रित्काल में जो शानदार काम किए है, उनकी आज भी चर्चा होती है। सन् 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में सम्पूर्ण बहुमत के साथ समाजवादी सरकार बनेगी और  अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने अखिलेश यादव को मां का प्रसाद, चुनरी तथा नारियल भी भेंट किया।

अखिलेश यादव ने राज मिश्र के समाजवादी पार्टी में शामिल होने का स्वागत करते हुए कहा कि वे आश्वस्त हैं कि मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद उन्हें मिलता रहेगा। उन्होंने कहा भाजपा नफरत और समाज को बांटने की राजनीति करती है। समाजवादी हमेशा सद्भाव, सबका सम्मान तथा सबके हित में काम करने में विश्वास करते हैं।

इस अवसर पर समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ0 बी. पाण्डेय, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, विधान परिषद सदस्य, अरविन्द कुमार सिंह, विधायक संग्राम सिंह एवं विधान परिषद सदस्य राजेश यादव समेत तमाम नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार