सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

हिमाचल चुनाव में भाजपा का ताबड़तोड़ प्रचार जारी... अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना... बोले, अब राजा-रानी का जमाना गया

हिमाचल चुनाव के लिए भाजपा का प्रचार जोर पकड़ रहा है। आज हिमाचल के चम्बा के भटियात विधानसभा क्षेत्र में अमित शाह ने बड़ी रैली की।

Akshat Shrotry
  • Nov 1 2022 5:13PM

हिमाचल चुनाव के लिए भाजपा का प्रचार जोर पकड़ रहा है। आज हिमाचल के चम्बा के भटियात विधानसभा क्षेत्र में अमित शाह ने बड़ी रैली की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंबा के सिहुंता में चुनावी जनसभा में कहा कि कांग्रेस के नेताओं के पास बस एक ही बात है। वह कहते हैं हिमाचल में रिवाज है एक बार कांग्रेस, एक बार भाजपा। अब नया रिवाज बनाना है, एक बार भाजपा, बार-बार भाजपा।

उन्होंने कहा कि अभी पेट नहीं भरा तो हिमाचल में आए हैं। लेकिन अब लोकतंत्र है, अब राजा-रानी का जमाना नहीं रहा, जनता का जमाना आया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने हिमाचल में सालों तक काम किया है और यहां के चप्पे-चप्पे को जाना है। इसलिए वह हिमाचल के विकास को जानते हैं। लेकिन ये कांग्रेसी घोटाले और भ्रष्टाचार करते हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भटियात और पूरे चंबा जिले में सड़कों का जाल बिछाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। सिर्फ भटियात विधानसभा में 28 करोड़ रुपये की लागत से रोड, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाए हैं।

गृह मंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को आपने हिमाचल की सभी सीटें दी, दोबारा प्रधानमंत्री बनाया। पीएम मोदी ने 5 अगस्त 2019 को धारा 370 और धारा 35 ए को समाप्त कर दिया। आज हमारा कश्मीर, भारत के साथ हमेशा के लिए जोड़ने का काम मोदी जी ने किया।   

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार