सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

लखनऊ में 70 सीटों पर भाजपा आगे, अब तक बारह पार्षद जीते

नतीजों में भाजपा को बारह व सपा को एक सीट पर जीत मिली है। साथ ही दस राउंड की मतगणना के बाद महापौर पद की भाजपा प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल भी 41 हजार मतों से आगे चल रही हैं।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • May 13 2023 1:52PM

इनपुट- श्वेता सिंह, लखनऊ, twitter-@shwetamedia207

 
लखनऊ नगर निगम चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। आठ राउंड की मतगणना के बाद 110 वार्डों में बीजेपी 70 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अब तक आए नतीजों में भाजपा को बारह व सपा को एक सीट पर जीत मिली है। साथ ही दस राउंड की मतगणना के बाद महापौर पद की भाजपा प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल भी 41 हजार मतों से आगे चल रही हैं। 
 
अब तक इन प्रत्याशियों को मिली जीत-
 
1. मालती यादव (भाजपा)- जोन चार के रफी अहमद किदाई वार्ड से 2766 मतों से जीती।
2. अरूण राय (भाजपा)- जोन चार के चिनहट प्रथम से 1683 मतों से जीते। 
3. सुशील तिवारी पम्मी (भाजपा)- जोन एक के लालकुआं वार्ड से 275 वोट से जीते। 
4. राजेश सिंह गब्बर (भाजपा)- पेपर मिल कॉलोनी वार्ड से 5040 मतों से जीते।
5. प्रमोद सिंह राजन (भाजपा)- कॉल्विन कॉलेज निशातगंज वार्ड से लगभग 1800 मतों से जीते।
6. विनोद यादव (भाजपा)- जोन छह के न्यू हैदरगंज तृतीय वार्ड से 576 वोट से जीते।
7. अरुण तिवारी (भाजपा)- राजीव गांधी द्वितीय वार्ड से 3747 मत से जीते। 
8. रानी कनौजिया (भाजपा)- जोन छह के दौलतगंज वार्ड से 431 वोट से जीती।
9. गिरीश गुप्ता (भाजपा)- ज़ोन एक के बसीरतगंज-गनेशगंज वार्ड से करीब 500 वोट से जीते।
10. राजीव दीक्षित (भाजपा)- ज़ोन दो के राजेंद्र नगर वार्ड से विजयी।
11. रजनी यादव (सपा)- जोन आठ के राजा बिजली पासी वार्ड से 1738 वोटों से जीती।
12. आशीष कुमार हितेशी (भाजपा)- जोन एक के बाबू बनारसी दास वार्ड से जीते।
13. मुकेश सिंह (भाजपा)- जोन एक के मौलवीगंज वार्ड से जीत हासिल की।
14-स्वदेश सिंह बीजेपी जय शंकर वार्ड से जीते

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार