सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने किया जनसंपर्क - चन्द्रशेखर जी ने कार्यकर्ताओं की बैठक कर केंद्र सरकार के आठ वर्ष के कार्यों की घर घर जाकर दी जानकारी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने बुधवार को टोडाभीम विधानसभा क्षेत्र में प्रवास के दौरान कस्बे में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क से पूर्व उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदी सरकार के 8 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे।

आशीष व्यास Twitter- @ashishvyas__
  • Jun 23 2022 8:58AM
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने बुधवार को टोडाभीम विधानसभा क्षेत्र में प्रवास के दौरान कस्बे में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क से पूर्व उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदी सरकार के 8 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे। इसको लेकर कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के 8 साल के सुशासन के बारे में घर-घर जाकर जनता को बताना है और पार्टी को अधिक मजबूत बनाना है। केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा 8 साल में किए गए सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यों को घर-घर जाकर लोगों को समझाना है। कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद कस्बे के बालाजी रोड से एसबीआई बैंक तक पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पैदल जाकर कस्बे के लोगों से जनसंपर्क किया और भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार के द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों के बारे में पत्रक के माध्यम से अवगत करवाया। ये रहे मौजूद जनसंपर्क के दौरान जिलाध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया, पूर्व किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शेखपुरा, शहर मंडल अध्यक्ष रवीना प्रेमराज, बालाजी मंडल अध्यक्ष नमोनारायण मीणा, देहात मंडल अध्यक्ष गजानंद शर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता मंगलराम गहलोत, गोवर्धन सिंह जादौन, बबली हीरो, पार्षद अमित पारीक, रमेशचंद सैनी, एडवोकेट संजय कुमार गहलोत, राजेंद्र सोनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार