सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

भाजपा के बागी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने थामा वीआईपी पार्टी का हाथ

भाजपा के बागी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने वीआईपी पार्टी में शामिल होकर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। भाजपा कोली खुली चुनौती।

दिनेश चन्द्र पाण्डेय
  • Feb 10 2022 7:41PM
बलिया। बैरिया विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक परिदृश्य पल-पल बदल रहे हैं। भाजपा के टिकट से बेदखल विधायक सुरेंद्र सिंह ने वीआइपी (विकासशील इंसान पार्टी) का दामन थाम लिया। चांदपुर स्थित आवास पर पहुंचे वीआइपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष साहनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजाराम बिंद तथा प्रदेश चुनाव प्रभारी उमेश साहनी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए बैरिया विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी का सिंबल प्रदान किया। प्रदेश अध्यक्ष संतोष साहनी ने कहा कि सुरेंद्र सिंह हर हाल में बैरिया विधान सभा क्षेत्र से विधायक बनेंगे। प्रदेश में 165 सीटों पर हम चुनाव लड़ रहे हैं। 84 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। सातवें चरण के चुनाव के लिए शेष सीटों की घोषणा हम कल करेंगे। सुरेंद्र सिंह पार्टी से 11 को यानी आज अपना नामांकन करेंगे। विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मैं भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त करा दूंगा। द्वाबा इस बार इतिहास रचाने जा रहा है। भाजपा के आंतरिक सर्वे में मेरा नौ सर्वे रिपोर्ट सही था, लेकिन एक भू-माफिया को जमीन कब्जा करने नहीं दिया, इसलिए मेरा टिकट काट दिया गया। प्रधानमंत्री व गृहमंत्री का नाम लेते हुए कहा कि एसी में बैठ कर टिकट का निर्णय करने वाले भी इस बार द्वाबा के इतिहास को देखेंगे। इस मौके पर सवर्ण समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात सिंह अंकुर, जिलाध्यक्ष हरेराम साहनी, निषाद विकास संघ के जिलाध्यक्ष सियाराम बिंद, बांसडीह विधानसभा अध्यक्ष रविशंकर बिंद, बैरिया विधानसभा अध्यक्ष विनोद चौधरी, युवा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी सहित भारी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार