सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

रायपुर में BJP नेता पर चाकू से हमला...4 युवकों ने घोंपा चाकू...सभी फरार, BJP ने जताया आक्रोश

भाजपा नेता संदीप जंघेल को 4 युवकों ने मिलकर पेट-पीठ सहित जांघ पर धारदार हथियार से कई वार किये हैं।

योगेश मिश्रा, छत्तीसगढ़ ब्यूरो
  • Feb 3 2021 5:14PM

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जहां भाजपा नेता संदीप जंघेल को 4 युवकों ने मिलकर पेट-पीठ सहित जांघ पर धारदार हथियार से कई वार किये हैं।

 

 

घटना के तुरंत बाद घायल को इलाज के लिये मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना मिलते ही भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता अस्पताल पहुँचे। और घायल संदीप का हाल जाना।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक संदीप जंघेल गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नहरपारा में होटल का संचालन भी करते हैं, जहां आज सुबह होटल के सामने ठेला लगाने की बात को लेकर किसी से विवाद हुआ। जिसके बाद आरोपी बाबू ने अपने साथियों के मिल संदीप पर हमला कर दिया। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

BJP ने किया थाने का घेराव

भाजपा नेता के ऊपर हुए चाकू से हमले मामले को लेकर के भारतीय जनता पार्टी के रायपुर के नेता स्थानीय थाने पहुंचे। इस दौरान भाजपा के नेताओं ने इस घटना के बाद रोष प्रकट किया। साथ ही कहा कि ऐसी घटनाएं शहर में डर का वातावरण बनाती हैं। इसके साथ उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की माँग की। भाजपा नेताओं के इस आक्रोश पर पुलिस ने जल्दी बड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। ऐसे में भाजपा ने इस पूरी घटना को लेकर के नाराजगी जाहिर की है।

 

 

रायपुर में लगातार इस तरह की घटनाओं में बढ़ोतरी

यह तो पहला मामला नहीं है जब किसी को दिनदहाड़े चाकू मारा गया हो, बल्कि इससे पहले भी रायपुर की कई क्षेत्र में कई तरह की घटनाएं सामने आती रही हैं, जो रायपुर शहर में अपराधियों के बढ़ते हौसले को ज़ाहिर कर रही हैं। ऐसे में इस घटना से एक बार फिर रायपुर में बढ़ते अपराधों की बात सही साबित हुई है।





सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार