सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

लड़कियों को छेड़ता था दानिश खान...युवक ने मना किया, तो घोंप दिया चाकू...अब अस्पताल में भर्ती है लड़कियों की अस्मत बचाने वाला युवक

छत्तीसगढ़ के बालोद में जब दानिश को लड़कियों को छेड़ने से मना किया, तो दानिश ने युवक के पेट में चाकू मार दिया

योगेश मिश्रा, छत्तीसगढ़ ब्यूरो
  • Mar 12 2021 6:36PM
छत्तीसगढ़ के बालोद में लड़कियों को छेड़ने वाले दानिश नाम के व्यक्ति को जब दुकान संचालक ने मना किया, तो दानिश ने छेड़खानी को लेकर मना करने वाले युवक पर ही चाकू घोंप दिया।

जानकारी के मुताबिक बालोद के चंडी मंदिर पुराना बस स्टैंड के पास दानिश नामक युवक ने उत्सव कपड़ा दुकान के संचालक के बेटे सम्यक जैन के पेट में चाकू मार दिया और फरार हो गया। लोगों ने घायल सम्यक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। 
पीड़ित ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वह उत्सव गार्मेंट्स दुकान का संचालक है और उक्त दुकान में वो तथा उनके भाई व पिताजी भी बैठते हैं। दुकान संचालन हेतु 03 लड़किया भी काम करती हैं। ऐसे में दुकान में काम करने वाले लड़कियों को सुलभ जाते समय दानिश नाम का लड़का, लड़कियों को छेड़छाड़ करता था। यह बात लड़कियों द्वारा पीड़ित के पापा को बताई गई। इसी बात को लेकर मेरे पापा द्वारा दानिश को समझाया गया था, तो दानिश द्वारा पीड़ित के पापा को गाली-गलोच किया गया था। 

ऐसे हुई घटना
गुरुवार की पीड़ित सम्यक शाम 07.45 बजे अपने दुकान के सामने बैठा था। उस समय दानिश सुलभ गया था और वापस निकलते समय उसने पीड़ित को घूर कर देखा। जिसके बाद दानिश आया और मेरे कालर पकड़ लिया और अपने पास रखे चाकू निकालकर पीड़ित के बायें पेट में जोरदार मारकर चोंट पहुँचा दिया है। जिससे पीड़ित का काफी खून बह रहा है।

पुलिस ने किया 307 का मामला दर्ज़

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी दानिश, पिता- ख़्वाजा खान के विरुद्ध भा दं सं 1860 की धारा 307 के तहत मामला दर्ज़ कर लिया है। इस घटना से पीड़ित परिवार और  लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जिस क्षेत्र में ये घटना हुई है, वहाँ नशेड़ियों का जमावड़ा लगातार लगे रहने से घटना की आशंका बनी रहती है।



सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार