सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

जनपद गौतम बुद्ध नगर में तीन दिवसों में कुल 1094307 पौधे किये रोपित।

जनपद गौतम बुद्ध नगर में तीन दिवसों में कुल 1094307 पौधे किये रोपित।

आनंद कुमार मिश्रा
  • Jul 7 2022 7:49PM
 उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में 35 करोड़ वृक्षारोपण योजना के अन्तर्गत जनपद गौतमबुद्धनगर में कुल 921 स्थलों पर 1198096 वृक्षारोपण किया जाना निर्धारित है। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उक्त वृक्षारोपण कार्य के लिए दिनांक 05.07.2022 06.07.2022 07.07.2022 व 15.08.2022 नियत की गयी हैं। जिला वनाधिकारी गौतम बुद्ध नगर प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दिनांक 05.07.2022 को सम्पूर्ण जनपद में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा 908945 पौधों का रोपण किया गया था। उक्त वृक्षारोपण कार्य के द्वितीय दिनांक 06.07.2022 को भी जनपद गौतम बुद्ध नगर में पौधारोपण कार्य किया गया, जिसमें सम्बन्धित राजकीय विभागों/संस्थाओं द्वारा 87900 पौधे रोपित किये गये। उक्त वृक्षारोपण के तृतीय दिवस दिनांक 07-07-2022 को भी जनपद गौतमबुद्धनगर में पौधारोपण कार्य किया गया, जिसमें सम्बन्धित राजकीय विभागों/ संस्थाओं द्वारा 97462 पौधे रोपित किये गये। इस प्रकार इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत तीन दिवसों मे जनपद गौतमबुद्धनगर में अब तक कुल 1094307 पौधे रोपित किये जा चुके है जो निर्धारित लक्ष्य 106.5 प्रतिशत रहा।
  उन्होंने यह भी बताया कि दिनांक 07.07.2022 को मुठियानी ग्राम समाज, एन0टी0पी0सी0 रेंज में वन महोत्सव के अन्तर्गत फूड फॉरेस्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष किताब सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी एन0टी0पी0सी0 रेंज, ग्राम प्रधान मुठियानी, सी0आई0एस0एफ0 के अधिकारी/कर्मचारी, एन0टी0पी0सी0 के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा भाग लेकर पौधरोपण किया। कार्यक्रम में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर उसकी देख-भाल एवं जल संचय करने की अपील की गयी

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार