विधानसभा भगवंतनगर उन्नाव से लोकप्रिय विधायक आशुतोष शुक्ला नित नयो आयामो को क्षूने की दिशा मे शतत कार्यरत दिखाई दे रहे है। विधायक आशुतोष माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम मे गौ सेवा, जनता दर्शन और जन समस्याओ के तत्काल निस्तारण जैसे कार्यो कल्याणकारी कार्यो मे संलग्न है।
इसी क्रम मे आज दिनांक 22-12-22 को सुमेरपुर ब्लाक के अंतर्गत किरतपुर ग्राम सभा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय आरोग्य मेला और शिविर का उद्घाटन किया। जनसेवक विधायक के द्वारा पशुओं के पालन में आने वाली समस्याओं के निवारण हेतु सरकारी सहायता ,पशु पालन लोन, दवाइयां इत्यादि की जानकारी अपने उद्बोधन में दी तथा किसान भाइयों एवं पशु धारकों से इस आयोजन का लाभ उठाने का अनुरोध किया।
विधायक आशुतोष शुक्ला छानछीराई,सुमेरपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा मे उपस्थित रहे साथ ही श्री व्यासपीठ जी का आशीर्वाद लिया। कथावाचक आचार्य जी के निर्देश पर,वहां उपस्थित भक्तजनों को संबोधित करते हुए,सनातन संस्कृति के प्रति हमें सदैव जागृत रखने वाले धर्माचार्यों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की।