सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

असम में बाढ़ के कारण 70 लाख से अधिक लोग प्रभावित

केंद्र और राज्य सरकार लोगों को सभी सुविधाएं मुहिया कराने में जुटी हुई हैं ।

Ankit Trivedi
  • Jul 20 2020 2:38PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल से राज्य में वैश्विक महामारी कोविड-19 और बाढ़ की स्थिति की पूरी जानकारी ली और उन्हें केंद्र की तरफ से हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह फोन पर असम में बाढ़, covid -19 और बागजान गैस कुएं में लगी आग के बारे में पूरी जानकारी ली PM नेे चिंता जताई और अपनी एकजुटता व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने राज्य को हरसंभव सहायता के लिये भरोसा भी दिया

असम में बाढ़ के कारण 70 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। लोगों के साथ-साथ जानवरों को भी प्रभावित क्षेत्रों से बचाया जा रहा है और राहत शिविरों और सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

बाढ़ एवं भूस्खलन से बेहाल असम में मरने वालों की संख्या 110 हो गई है। वहीं, मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने मृतकों के परिवारवालों को चार लाख रुपए देने का ऐलान किया है। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनेवाल ने कहा कि एक तरफ लोग COVID-19 के कारण परेशान हैं और दूसरी तरफ, असम बाढ़ से उत्पन्न होने वाली चुनौतियों से।

 

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार