सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Assam Floods: असम में बाढ़ से अब तक 126 लोगों की मौत, 22 लाख प्रभावित... CM ने दो बार किया सिलचर शहर का दौरा

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि अधिकांश जगहों पर जलस्तर घट रहा है। कछार जिले के सिलचर शहर में अभी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। दरअसल, असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) की जानकारी के अनुसार, रविवार को 28 जिलों में प्रभावित लोगों की संख्या घटकर 22.21 लाख हो गई, जबकि पिछले दिन यह आंकड़ा 25.10 लाख था।

Geeta
  • Jun 27 2022 5:20PM

असम में बाढ़ के कारण जन-जीवन प्रभावित हो रखा है. वहीं अब तक यहां मरने वालों की संख्या 126 पहुंच गई है. ताजा जनकारी के लिए बता दें कि रविवार को पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अभी भी यहां दो लोग लापता है. वहीं 22 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को दो दिनों के भीतर दो बार सिलचर का दौरा किया और शहर में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। बेटकुंडी में बांध में दरार के बाद पानी के बहने से सिलचर बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

वहीं, अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि अधिकांश जगहों पर जलस्तर घट रहा है। कछार जिले के सिलचर शहर में अभी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। दरअसल, असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) की जानकारी के अनुसार, रविवार को 28 जिलों में प्रभावित लोगों की संख्या घटकर 22.21 लाख हो गई, जबकि पिछले दिन यह आंकड़ा 25.10 लाख था।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में बाढ़ की स्थिति में सुधार हो रहा है। कई जगहों में जलस्तर घट रहा है। वहीं, 2,542 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं, जबकि 2,17,413 लोगों ने 564 राहत शिविरों में शरण ली है। कोपिली, बराक और कुशियारा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

अधिकारी ने बताया कि एक सप्ताह से अधिक समय से पानी में डूबे सिलचर शहर में बचाव और राहत कार्यों में तेजी लाई गई है। जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और वायु सेना मिलकर बाढ़ पीड़ितों की मदद करने में जुटे हुए हैं। हालांकि, एक लाख से अधिक लोग अभी भी इमारतों फंसे हैं, क्योंकि उनके घरों की निचली मंजिल पूरी तरह से जलमग्न हो चुकी है।

वहीं कछार के डिप्टी कमिश्नर कीर्ति जल्ली ने कहा कि अनमैन्ड एरियल व्हीकल (UAV) सिलचर शहर का बाढ़ नक्शा तैयार करने के लिए निगरानी और सर्वेक्षण कर रहा है, ताकि विभिन्न क्षेत्रों में नुकसान की सीमा की पहचान की जा सके और भविष्य में नुकसान को कम करने के उपाय करने में मदद मिल सके।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार