सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

राजोरी में सेना ने बड़े हमले को किया असफल... 2 इस्लामिक आतंकियों को किया ढेर, सेना के 3 जवानों को प्राप्त हुई वीरगति

11 राष्ट्रीय राइफल से मिली जानकारी के मुताबिक, आर्मी कैंप में आतंकियों ने आत्मघाती हमला किया था। इसमें दोनों आतंकी ढेर हो गए।' अभी ये पता नहीं चल पाया कि कितने आतंकियों ने यह हमला किया। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

Akshat Shrotry
  • Aug 11 2022 9:26AM

आज जम्मू के राजोरी में भारतीय सेना के जवानों ने एक बड़े हमले को असफल कर दिया। इस मुठभेड़ में सेना ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया। दुखद यह रहा की देश की रक्षा करते हुए सेना के तीन जवान वीरगति को प्राप्त हुए हैं।

 15 अगस्त से पहले जम्मू-कश्मीर के राजौरी के परगल में उरी हमले जैसी साजिश नाकाम हो गई। यहां कुछ आतंकियों ने आर्मी कैंप में घुसने की कोशिश की। इसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें दो आतंकी ढेर हो गए। इसमें 5 जवान घायल हुए हैं। परगल कैंप राजौरी से 25 किमी की दूरी पर है।

 11 राष्ट्रीय राइफल से मिली जानकारी के मुताबिक, आर्मी कैंप में आतंकियों ने आत्मघाती हमला किया था। इसमें दोनों आतंकी ढेर हो गए।' अभी ये पता नहीं चल पाया कि कितने आतंकियों ने यह हमला किया। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

 जम्मू जोन के एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया, 'राजौरी के दरहाल इलाके परगल स्थित सेना कैंप की बाड़ किसी ने पार करने की कोशिश की थी, इस दौरान दोनों ओर से गोलियां चलीं।' दारहल थाने से छह किलोमीटर दूर तक अतिरिक्त दल भेजे गए हैं।

 आपको बता दें इससे पहले भी 18 सितंबर 2016 को कश्मीर के उरी में सुबह साढ़े 5 बजे 4 आतंकवादी सेना के कैंप में घुसे और हमला कर दिया था। 3 मिनट के भीतर ही आतंकियों ने 15 से ज्यादा ग्रेनेड फेंके, जिसमें सेना के 19 जवानों को वीरगति प्राप्त हुई थी। सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए आतंकियों पर फायरिंग की।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार