सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

नववर्ष के पहले सूर्योदय पर सरयू जी में दिया अर्घ्य

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 2081 (वि.सं.) के प्रथम सूर्योदय पर अयोध्या में सरयू घाट पर स्वयंसेवकों व महिलाओं समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने सूर्य को अर्घ्य देकर नव वर्ष का स्वागत किया।

Dr Anuj Pandey
  • Apr 9 2024 1:42PM
अयोध्या। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा अर्थात् नव वर्ष 2081 (वि.सं.) के प्रथम सूर्योदय पर अयोध्या में सरयू घाट पर स्वयंसेवकों व महिलाओं समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ नववर्ष चेतना समिति के संरक्षक तीन कलश तिवारी मंदिर के महंत व अयोध्या नगर निगम के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने सूर्य को अर्घ्य देकर नव वर्ष का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नव संवत्सर भारतीय नव वर्ष प्रकृति प्रदत्त है और जैसे ही बसंत ऋतु आती है वृक्ष प्रकृति यह बता देती है कि नया साल प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान समय में हमारे युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और सभ्यता को भूल गई थी। परंतु, आज प्रत्येक युवा सनातन संस्कृति की तरफ लौट रहा है यह बड़े ही हर्ष की बात है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वज्ञ भूषण सिंह, पार्षद बृजेंद्र सिंह, विनय जायसवाल, संतोष सिंह, मनीष सिंह, रवि तिवारी, दीपक शुक्ला, सुनील अवस्थी, रमेश गुप्ता राणा, श्रीनिवास शास्त्री, बृजमोहन तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी, परमेंद्र सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने अर्घ्य देकर नववर्ष मंगलमय होने की कामना की।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार