सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

अनुराग ठाकुर का CM मान पर हमला, कहा- CM पंजाब में कम और पंजाब के बाहर ज्यादा समय बिता रहे

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री पंजाब में कम और पंजाब के बाहर ज्यादा समय बिता रहे हैं.

Geeta
  • Apr 30 2022 1:14PM

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि खेलो इंडिया मास्टर गेम्स में आज 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 3000 से ज्यादा खिलाड़ी आज दिल्ली में भाग ले रहे हैं। खेलों को बढ़ावा देने के लिए बहुत अच्छा प्रयास है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि 30 साल से अधिक आयु के और 95 साल तक के खिलाड़ी यहां खेल रहे हैं. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री पंजाब में कम और पंजाब के बाहर ज्यादा समय बिता रहे हैं.

अनुराग ठाकुर ने कहा कि क्या उन लोगों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे जिन्होंने शांति को भंग करने का काम किया है... पंजाब में शांति हो, विकास हो, भाईचारा बना रहे ये भाजपा की प्राथमिकता रही है.

अनुराग ठाकुर ने कहा कोविड के चलते एशियन गेम्स के स्थगित होने की संभावनाओं पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं। कई देशों में इसपर चर्चा हो रही है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत में भी इसपर उचित समय पर निर्णय किया जाएगा। सबसे पहले आयोजन करने वाला देश क्या कहता है, क्या तैयारी है, इसपर निर्भर करता है.

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार