सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

नोएडा पुलिस का एक और बड़ा अधिकारी कोरोना की चपेट में

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह कोविड-19 से पीड़ित।

Anchal Yadav
  • Nov 27 2020 6:51PM
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह कोविड-19 से पीड़ित हैं। कल रात को आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जा रही है। अपर पुलिस उपायुक्त (नोडल अधिकारी, कोविड-19) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि नोएडा जोन प्रथम के अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह की तबीयत खराब होने पर उनकी कोविड-19 संबंधी जांच करवाई गई जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। अंकुर अग्रवाल ने बताया कि रण विजय सिंह का उपचार शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक ढाई सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी कोविड-19 से पीड़ित पाए जा चुके हैं जिनमें से दो की मौत हो चुकी है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार