सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी व सीएम योगी की मुलाकात ने सुलझा दिया वर्षों पुराना विवाद

इन मुलाकातों के बहुत से मायने हैं,खास बात ये है कि दोनो राज्यों में एक दूसरे राज्य के बहुत से वोटर हैं।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Nov 18 2021 8:03PM

इनपुट-अखिल तिवारी,लखनऊ

 
उत्तर प्रदेश उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। अब ऐसे में दोनो राज्य में सभी पार्टियां अपने स्तर से जोर लगा रही हैं। दरअसल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने गुरुवार की सुबह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। अब इन मुलाकातों के बहुत से मायने हैं,खास बात ये है कि दोनो राज्यों में एक दूसरे राज्य के बहुत से वोटर हैं।
 
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी उत्तर प्रदेश दौरे पर थे गुरुवार की सुबह उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। दोनो मुख्यमंत्री के बीच करीब 30 मिनट तक बातचीत हुई।सीएम पुष्कर धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दोनो राज्यों के बीच 21 साल से चल रहा बंटवारा विवाद हल हो गया है।
 
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की परिसंपत्ति के मामले में आज दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मुलाकात हुई जिसके चलते यूपी और उत्तराखंड के बीच में सभी लंबित मामलों के निस्तारण के लिए एक सहमति बन चुकी है। 15 दिनों के अंदर सभी मसलों का निस्तारण किया जाएगा। यूपी और उत्तराखंड के बीच में परिसंपत्ति के तमाम लंबित मामले हैं उनका निस्तारण करने के लिए दोनों ही प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के बीच में सहमति बनते हुए बातचीत हो गई है।

5700 हेक्टेयर भूमि पर होगा सर्वे-
 
सिचाई विभाग की 5700 हेक्टेयर भूमि पर दोनों राज्यों का संयुक्त रूप से सर्वे होगा। जो ज़मीन यूपी के काम की है वो यूपी को मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत नेपाल सीमा पर बनबसा का बैराज है उसका पुनर्निर्माण यूपी सरकार करवाएगी, किच्छा के बैराज का निर्माण भी यूपी सिंचाई विभाग करवाएगा। यूपी परिवहन निगम के द्वारा उत्तराखंड परिवहन निगम को 205 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा।

20 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद सुलझेगा-
 
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड के अलग होने के बाद से दोनों ही राज्यों के बीच परिसंपत्ति का विवाद चलता आ रहा था। कई बार बैठकों का दौर हुआ लेकिन निष्कर्ष कुछ नहीं निकला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तमाम विषयों पर बातचीत करते हुए यूपी और उत्तराखंड की परिसंपत्तियों के मसले पर आज सकारात्मक चर्चा हुई जिसके बाद आगामी 15 दिनों में दोनों ही प्रदेशों की परिसंपत्तियों को लेकर निष्कर्ष जल्द निकलने वाला है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार