सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Alwar Gangrape : अलवर दुष्कर्म मामले में संबित पात्रा नेे प्रियंका गांधी पर साधा निशाना...कहा - दोनों भाई-बहनों में से कोई भी पीड़िता के परिवार से नहीं मिला और...

पात्रा ने कहा, दरअसल आप कांग्रेस के नेता हैं और केवल राजनीति कर सकते हैं। जबकि हर किसी को महिलाओं के लिए न्याय के लिए बोलना चाहिए और उनके खिलाफ किसी भी अत्याचार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। जब प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण इस मुद्दे को चुनिंदा रूप से इस्तेमाल करते हैं तो यह अक्षम्य हो जाता है।

Shanti Kumari
  • Jan 14 2022 6:07PM

महिलाओं के खिलाफ अत्याचार मामलों में राजस्थान सबसे बदनाम है। मंगलवार 11 जनवरी की रात को अलवर में हुई गैंगरेप की घटना ने दिल्ली के निर्भया कांड के जख्म को ताजा कर दिया।एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक देश में सबसे ज्यादा दुष्कर्म के मामले राजस्थान में हैं। हालांकि पुलिस दावा करती है कि दर्ज मुकदमों में 43 प्रतिशत मामले झूठे पाए जाते हैं लेकिन पिछले दिनों हुई कुछ घटनाओं ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया।अलवर की इस 'निर्भया' के साथ हुई ज्यादती और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार को कठघरे में खड़ा किया जा रहा है।

आपको बता दें कि अलवर की इस 'निर्भया' के साथ हुई ज्यादती और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार को कठघरे में खड़ा किया जा रहा है।भाजपा ने राजस्थान में मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के संदिग्ध मामले को लेकर तमाम नेताओं के बाद बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा पर शुक्रवार को निशाना साधा।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि प्रियंका चुनिंदा राजनीति में लिप्त हैं और अपनी राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं के खिलाफ अत्याचार का इस्तेमाल करती हैं। जबकि वह उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' जैसे नारे देती हैं। लेकिन राजस्थान जैसे कांग्रेस शासित राज्य में महिलाओं के लिए उनका सुझाव है लड़की हो तो लड़ना मना है।  

पात्रा ने कहा, दरअसल आप कांग्रेस के नेता हैं और केवल राजनीति कर सकते हैं। जबकि हर किसी को महिलाओं के लिए न्याय के लिए बोलना चाहिए और उनके खिलाफ किसी भी अत्याचार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। जब प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण इस मुद्दे को चुनिंदा रूप से इस्तेमाल करते हैं तो यह अक्षम्य हो जाता है। 

उन्होंने कहा कि दोनों भाई-बहनों में से कोई भी पीड़िता के परिवार से नहीं मिला और न ही पीड़िता से मिला जो अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। वे ऐसा गैर कांग्रेस शासित राज्यों में करते हैं। पात्रा ने पूछा, उन्होंने वहां पीड़ितों के परिवारों के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं, लेकिन क्या वे राजस्थान जाकर लड़की से मिले।

उन्होंने आरोप लगाया कि वाड्रा राजस्थान के रणथंभौर में अपना जन्मदिन मना रहे थे और भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल इस मुद्दे पर उनसे मिलना चाहता था, लेकिन इनकार कर दिया गया। पात्रा ने पूछा कि क्या उन्होंने (प्रियंका) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस भयावह घटना के बारे में रिपोर्ट मांगी है।

दरअसल, मंगलवार 11 जनवरी की रात को अलवर में हुई गैंगरेप की घटना ने दिल्ली के निर्भया कांड के जख्म को ताजा कर दिया। निर्भया कांड की तरह अलवर में दरिंदों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम देते हुए पीड़िता के प्राइवेट पार्ट को बुरी तर जख्मी कर दिया। दरिंदों ने नुकीले हथियार से पीड़िता के नाजुक अंगों पर हमला किया। फिलहाल पीड़िता जयपुर के जेके लॉन अस्पताल में भर्ती है। उसे बचाने के लिए डॉक्टरों की टीम ने अब सर्जरी की है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार