सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

निकाय चुनाव से पहले सपा रालोद में पड़ी दरार, टूटा गठबंधन

दोनों को नुकसान हो सकता है। हालांकि गठबंधन को बनाए रखने के लिए मंगलवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव और

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Apr 18 2023 10:20AM

इनपुट- रजत के. मिश्र, लखनऊ,Twitter - rajatkmishra1

 
नगर निकाय चुनाव में सपा-रालोद का गठबंधन टूटने के कगार पर है। दोनों ही पार्टियों ने कई निकायों में अपने-अपने प्रत्याशी आमने-सामने उतार दिए हैं। इससे दोनों दलों में खलबली मच गई है। 
 
मेरठ, बागपत, बिजनौर, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर जिलों में कई स्थानों पर प्रत्याशी अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। इससे मतदाताओं में बिखराव होगा। दोनों को नुकसान हो सकता है। हालांकि गठबंधन को बनाए रखने के लिए मंगलवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी बैठक कर कोई समाधान निकाल सकते हैं।
 
बागपत में अपना गढ़ कहे जाने वाले खेकड़ा में रालोद ने पहले ही प्रत्याशी रजनी धामा को उतारा हुआ था, लेकिन अब सपा ने भी पूर्व अध्यक्ष संगीता धामा को प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह बड़ौत में सपा ने रणधीर को मैदान में उतारा है जबकि रालोद के लिए बड़ौत सबसे अहम सीट है। मेरठ जिले की नगर पालिका मवाना में अध्यक्ष पद के लिए रालोद उम्मीदवार अय्यूब कालिया को घोषित किया गया है जबकि यहीं से सपा ने दीपक गिरी को प्रत्याशी बना दिया है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार