सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत तमाम कार्यकर्ता गिरफ्तार

किसान बिल के विरोधस्वरूप विधानसभा का घेराव करने जा रहे लल्लू को पुलिस ने परिवर्तन चौक से किया गिरफ्तार....

रजत मिश्र, उत्तर प्रदेश , Twitter: rajatkmishra1
  • Sep 28 2020 3:48PM

किसान बिल के विरोध में आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कई कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कांग्रेसियों ने बिल के खिलाफ विधानसभा घेराव का एलान किया था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को परिवर्तन चौक से गिरफ्तार किया गया है। उधर, धरना प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कांग्रेसी कार्यकताओं को अयोध्या हाईवे पर रोका गया है। अहमदपुर टोल प्लाजा और मोहम्मदपुर चौकी पर भारी संख्या में पुलिस बलों ने वाहनों की चैकिंग भी की है।

वहीं लखनऊ समेत विभिन्न जिलों में कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को घरों में नजरबंद किया गया है। इसके अलावा जिले में कई जगह लखनऊ जा रहे कांग्रेसियों को हिरासत में भी लिया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन को आज उत्‍तर प्रदेश पुलिस ने नजरबंद कर दिया है।

इससे पहले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने किसान बिल का विरोध करने वालों को किसान विरोधी बताया है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने का जो वादा किया था, ये विधेयक उसी की एक कड़ी है। यह विधेयक किसानों को बिचौलियों के चंगुल से मुक्त कराएगा और उन्हें अपनी पसंद के मुताबिक अपने उत्पाद बेचने का विकल्प देगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार