सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

अक्षय कुमार(Akshay Kumar) ने मुंबई पुलिस फाउंडेशन में किया 2 करोड़ रूपये का आर्थिक सहयोग

अक्षय कुमार इसके पहले भी पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ का आर्थिक सहयोग दे चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों के लिए पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट (पीपीई) के उत्पादन में सहयोग के लिए बीएमसी को 3 करोड़ रुपये दिए हैं।

Sudarshan News
  • Apr 28 2020 12:51PM

लॉकडाउन के दौरान अभिनेता अक्षय कुमार  दिल खोलकर लोगों की मदद कर रहे है। जब से देश में लॉकडाउन के कारण फिल्म इंडस्ट्री औरअन्य मजदूर वर्ग पर मुसीबत आई है। अक्षय कुमार  ने उनकी पूरी तरह से मदद की है। अब उन्होंने मुंबई पुलिस को दो करोड़ का आर्थिक सहयोग दिया है। इसकी जानकारी मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है।

बता दे कि मुंबई पुलिस कमिश्नर के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से की गई इस पोस्ट में लिखा है- मुंबई पुलिस फाउंडेशन के लिए 2 करोड़ रुपए का सहयोग करने के लिए मुंबई पुलिस अक्षय कुमार का दिल से धन्यवाद करती है। उन्होंने आगे लिखा है कि यह सहयोग उन लोगों की ज़िंदगी की रक्षा करने में मदद करेगा, जो इस शहर की सुरक्षा के लिए समर्पित हैं-मुंबई पुलिस के पुरुष और महिला साथी।'

विदित हो कि अक्षय कुमार  इससे पहले भी पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ का आर्थिक सहयोग दे चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों के लिए पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट (पीपीई) के उत्पादन में सहयोग के लिए बीएमसी को 3 करोड़ रुपये दिए हैं। इसके अलावा अक्षय ने गैटी गैलेक्सी के कर्मचारियों की सैलरी के लिए इसके मालिक को आर्थिक सहायता दी है।

अक्षय कुमार इस मुसीबत की घड़ी में जिस तरह दिल खोलकर लोगों की मदद कर रहे है। इससे उनके फैन्स के दिलों में उनकी इज्जत और भी बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग उनको काफी पसंद कर रहे है। उनके इस सहयोग से प्रभावित होकर काफी लोग गरीब और असहाय लोगों की मदद कर रहे है।  

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार