सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

अखिलेश ने महानवमी पर दे दी इसकी बधाई, लोग बोले "ईद मुबारक "

हालांकि गलती का एहसास होते ही अखिलेश यादव ने करीब 22 मिनट के बाद यह ट्वीट डिलीट कर दिया।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Oct 14 2021 3:26PM

इनपुट-श्वेता सिंह, लखनऊ

 
आज पूरे देश में महानवमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में सभी लोग एक दूसरे को महानवमी के अवसर पर बधाई सन्देश भी दे रहे है, लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस दौरान बहुत बड़ी गलती कर बैठे।
 
ये था ट्वीट-
 
दरअसल सपा प्रमुख ने लोगों को शुभकामना देते हुए महानवमी को रामनवमी लिख दिया। इस ट्वीट में उन्‍होंने लिखा था- 'आपको और आपके परिवार को रामनवमी की अनंत मंगलकामनाएं!'। इसको लेकर लोग उनके ट्वीट में उनकी गलती बताने लगे। हालांकि गलती का एहसास होते ही अखिलेश यादव ने करीब 22 मिनट के बाद यह ट्वीट डिलीट कर दिया।
 
लोगों ने बोला 'ईद मुबारक'-
 
हालांकि इससे कांग्रेस, भाजपा के प्रवक्ताओं को सपा को घेरने का पूरा मौका मिल गया। उत्‍तर प्रदेश भाजपा की ओर से अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अखिलेश के ट्वीट को टैग करते हुए लिखा गया-'जिस अखिलेश यादव को यह तक नहीं पता कि रामनवमी और महानवमी में क्या अंतर है, वो 'राम' और 'परशुराम' की बात करते हैं... जनता को मत पहनाइए 'टोपी', वह आप पर ज्यादा अच्छी लगती है...'।इतना ही नहीं कई लोगों ने तो व्यंग्य में उन्हें ईद मुबारक और मेरी क्रिसमस तक बोल डाला।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार