सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

मैनपुरी लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने बूथ और सेक्टर प्रभारियों के साथ की बड़ी बैठक

यादव ने कार्यकर्ताओं को सावधान करते हुए कहा कि भाजपा सपा को चुनाव हराने के लिए शाम दाम दण्ड कुछ भी साजिश कर सकती है। उनके नेताओं के बयानों से साफ जाहिर है।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Nov 19 2022 9:30AM

इनपुट- शैलेंद्र पांडेय,लखनऊ       

 
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में करहल विधानसभा क्षेत्र में चौधरी नत्थू सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित सेक्टर व बूथ प्रभारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि नेताजी जमीन से जुडे़ रहे हैं। 
 
अब आपकी और हमारी जिम्मेदारी है कि जो संघर्ष नेताजी ने किया था। उसी तरह का संघर्ष कर जनता के बीच जाकर नेता द्वारा किए गए कामों को मजबूत बनाकर वोट के माध्यम से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिम्पल जी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का आप लोग काम करोगे नेता जी की सामाजिक और आर्थिक और राजनीतिक लड़ाई अभी अधूरी है। नेताजी जहां तक इस लड़ाई को लेकर आएं है, उसे यहां से आगे ले जाना है। यादव ने कार्यकर्ताओं को सावधान करते हुए कहा कि भाजपा सपा को चुनाव हराने के लिए शाम दाम दण्ड कुछ भी साजिश कर सकती है। उनके नेताओं के बयानों से साफ जाहिर है। लेकिन मैनपुरी की जनता कभी भी समाजवादी पार्टी को हारने नहीं देगी। 
 
मैनपुरी से नेताजी का कई दशकों से रिश्ता रहा है। मैनपुरी की जनता ने उन्हें नेताजी बनाया है। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं और नेताओं से अपील की है कि इस चुनाव को अपना चुनाव समझें। विधानसभा चुनावों में जनता ने समाजवादी सरकार बनाने का मन बना लिया था, लेकिन भाजपा ने बेइमानी की। भाजपा के लोग भी यह जानते हैं। परिणाम उठाकर देखेंगे तो पता चल जाएगा कि किस तरह प्रशासन ने समाजवादी पार्टी को हराया है। जिन सीटों को समाजवादी पार्टी 20 और 24 हजार से जीत रही थी, उसी को तीन सौ और बारह सौ वोट से हार जाय, यह गणित समझ से परे है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार