सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

प्रदेश में कोई निवेश नहीं, सरकार जनता को गुमराह कर रही है: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री जनता को धोखा देने के लिए विदेशों में रोड-शो करके खाली हाथ लौट आए तो अब राज्यों में देशी निवेशकों को आमंत्रित करने जाएंगे।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Dec 31 2022 11:31AM

इनपुट-शैलेंद्र पांडेय,लखनऊ 

 
सपा सुप्रीमों एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा 
के उपर हमला करते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता के मुद्दों पर बहस करने से हमेशा भागती रहती है।महंगाई, भ्रष्टाचार,अन्याय बेरोजगारी से प्रदेश का हर तबका परेशान है। जनता को 6 साल से पूंजीनिवेश के नाम पर जनता को धोखा दिया जा रहा है।
 
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री जनता को धोखा देने के लिए विदेशों में रोड-शो करके खाली हाथ लौट आए तो अब राज्यों में देशी निवेशकों को आमंत्रित करने जाएंगे। अभी तक न निवेश है न नौकरी है और नहीं रोजगार है।सरकार बताये कि पिछले पांच सालों में प्रदेश में कहां-कहां क्या इन्वेस्टमेंट आया? कितने युवाओं को रोजगार मिला? अखिलेश यादव ने कहा कि कहीं ठेका मिलना और काम कराना इन्वेस्टमेंट नहीं होता है। इन्वेटमेंट कारखाना लगाना और उद्योग लगाना होता है। 
 
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जीएसटी को लेकर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। जीएसटी के नाम पर सरकार छापेमारी करा रही है। प्रदेश में उद्योग धंधे कहां लगे हैं, सरकार को इसका ब्यौरा तो देना ही चाहिए निवेश के लिए बिदेशी क्यों आए जब की जब प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहद खराब है। व्यापारियों को लूटा जा रहा है। महिलाओं के साथ उत्पीड़न हो रहा है। महिला अपराध और पुलिस हिरासत मौतों के मामले में उत्तर प्रदेश देश में नम्बर एक पर है। गोरखपुर में एक बार फिर शर्मनाक घटना हुई है। परिवार और महिलाओं को पुलिस से अपनी बेटी की लाश छीननी पड़ी है। क्या यही प्रदेश की कानून व्यवस्था है। गोरखपुर ही नहीं पूरे प्रदेश से इसी तरह की घटनाएं सामने आ रही है। सच तो यह है कि भाजपा सरकार में पूरे प्रदेश में कहीं भी कोई विकास दिख नहीं रहा है। भ्रष्टाचार में ही भाजपा का असली चेहरा नज़र आता है। भाजपा के पास प्रचार के लिए करोड़ों रूपये है पर जनता की सुविधाओं के विस्तार और उसकी खुशहाली के लिए कोई योजना नहीं है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार