सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

अपराध में अव्वल नम्बर पर उत्तर प्रदेश: अखिलेश यादव

अपराध नियंत्रण में पुलिस का रवैया शर्मनाक है। ग्रेटर नोएडा में 12वीं की एक नाबालिग छात्रा के गायब होने पर जब 5 दिन बाद भी सुराग नहीं मिला उसके घरवालों का रो कर बुरा हाल है

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Dec 19 2022 10:12AM

इनपुट-शैलेंद्र पांडेय,लखनऊ 

 
सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के ऊपर बोलते हुए कहा कि सरकार का पुलिस विभाग पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। पूरे प्रदेश में जंगलराज है। व्यापारी लूटे जा रहे हैं। माताएं बहनें अपमानित हो रही है। बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं ऐसे हो रही है। 
 
मुख्यमंत्री जी अपराध मुक्त प्रदेश की बात करते है।लेकिन उत्तर प्रदेश अपराध में उत्तम प्रदेश बन रहा है। 17 दिसम्बर को बदायूं की घटना 10 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ वो विचलित करने वाली थी पीड़िता अपनी बीमार मां को लेकर मेडिकल कॉलेज आई थी एक ऐसी ही घटना उन्नाव में भी हुआ किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई।इस सरकार में व्यापारी सबसे ज्यादा प्रताड़ित हो रहे हैं। चोर लुटेरे बेखौफ होकर व्यापारियों की जिंदगियों के खेल रहे है।पुलिस विभाग के बड़े अफसर सिर्फ अलर्ट जारी कर शांत बैठे रहते हैं। गत गुरूवार की रात एक व्यापारी को असलहा लगाकर लूट लिया गया। सर्राफ व्यवसाय करने वाले 12 लाख की लूट हुई।किराना व्यापारी को भी अपना शिकार बनाया। किराना कारोबारी से 15 लाख की लूट हुई तथा सर्राफ के ज्वैलरी भरे बैग को छीन लिया गया। लूट की बढ़ती वारदातों के पीछे पिछली घटनाओं का खुलासा न होना भी एक कारण है। 
 
अपराध नियंत्रण में पुलिस का रवैया शर्मनाक है। ग्रेटर नोएडा में 12वीं की एक नाबालिग छात्रा के गायब होने पर जब 5 दिन बाद भी सुराग नहीं मिला उसके घरवालों का रो कर बुरा हाल है।स्थानीय जेवर कोतवाल ने उसके घरवालों से बतमिजी से बात करते हुए कहा कि लड़की मेरी जेब में तो नहीं है जो निकाल कर दे दूं।पुलिस तो कोर्ट के आदेश को भी नही मानती है।प्रदेश में आये दिन लोगों को पुलिस और अपराधी दोनों की मार झेलनी पड़ती है। कानपुर में पुलिस ने एक व्यापारी को पीट-पीट कर मार डाला। अपराधी कभी भी कहीं भी किसी को लूट रहे हैं। पुलिस की गश्त और चौकसी सिर्फ पुलिस थानों और चौकियों तक सीमित है। बेखौफ बदमाश व्यापारियों का दूर-दूर तक पीछा कर अपना शिकार बना रहे हैं। अपहरण, हत्या, लूट और छेड़छाड़ की घटनाएं रोज ही घट रही हैं। पुलिस का छोटा-बड़ा अमला जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर अपना फर्ज निभा रहा है। जनता ऐसी भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार