इनपुट-शैलेंद्र पांडेय,लखनऊ
समाजवादी पार्टी के मुखीया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार के ऊपर हमला करते हुए कहा कि इस सरकार को महिलायों के सुरक्षा के साथ कोई लेना देना नही है। ये लोग सिर्फ सरकारी विज्ञापनों में ही महिलाएं की सुरक्षा करने की बात करते है।प्रदेश में जंगलराज है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब महिलाएं अपमानित न होती हों, बच्चियां दुष्कर्म की शिकार न होती हों।
अवांछित तत्वों की वजह से कितनी ही युवतियों को जान गंवानी पड़ी है और न जाने कितनी छात्राओं की पढ़ाई छूट गई है। गाजियाबाद के लोनी में 12 दिसम्बर 2022 को दिनदहाड़े हथियार के बल पर महिला से लूट की घटना विचलित करने वाली है। वृंदावन टूर पर गई छात्रा से प्रिंसपल पर रेप का आरोप है।हाल ही में बांदा के विसंडा थाना क्षेत्र में एक युवती की इज्जत से खिलवाड़ की घटना सामने आई दबंगों ने उसके मां और भाई की पिटाई की और पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
इसी तरह से मेरठ में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं से परेशान होकर हो उसने अपनी पढ़ाई ही छोड़ दी।पर पुलिस के तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की गई मनबढ़ मनचले ने छात्रा और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे दी है। जनपद रायबरेली के ऊंचाहार के जगतपुर थाना क्षेत्र एक गांव की महिला के साथ रात्रि में दुष्कर्म की घटना सामने आई बहराइच के नानपारा कोतवाली क्षेत्र में एक 9 वर्षीय बालिका के साथ एक अधेड़ ने दुष्कर्म किया। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है सत्ता के संरक्षण में असामाजिक तत्वों का बोलबाला है। अपराधी जब चाहे तब अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे सकते है।जनता भाजपा राज से त्रस्त है। जब राज्य अराजकता की गिरफ्त में है तो कैसा देशी-विदेशी निवेश और कैसा विकास? इसकी जवाबदेही से सरकार बच नहीं सकती है।