सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

भाजपा सरकार में गरीब किसान आर्थिक तंगी की मार खाकर कर रहे आत्महत्या: अखिलेश यादव

प्रदेश योगी सरकार में गैस, डीजल, पेट्रोल और घरेलू रसोई गैस के दामों में भारी वृद्धि हुई है। आटा-दाल के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। तेल और खाद्य पदार्थो की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Dec 17 2022 6:53PM

इनपुट-शैलेंद्र पांडेय,लखनऊ 

 
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि लोग मंहगाई की मार से परेशान हैं। किसान-गरीब की जिंदगी मुस्किल चल रही है। योग राज में केवल अमीर लोग ज्यादा अमीर हो रहे है। गरीब बेचारा गरीब है सरकार लगातार दैनिक उपयोग की चीजें महंगी करती जा रही है। लोगों की घरेलू अर्थव्यवस्था बहुत बुरी तरह प्रभावित हो रही है। जिन लोगो कर्ज लिया और और लोग कर्जा न वापस कर पाने की वजह से आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। यह स्थिति भयावह और चिंताजनक है।
 
प्रदेश योगी सरकार में गैस, डीजल, पेट्रोल और घरेलू रसोई गैस के दामों में भारी वृद्धि हुई है। आटा-दाल के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। तेल और खाद्य पदार्थो की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। पिछले एक माह में आटा, दाल के दाम दस रूपए तक बढ़ गए है। रवा, छोला, मैदा, जीरा सब कुछ मंहगा हो गया है। गरीब और मध्यमवर्गीय लोग उपभोग की वस्तुओं के दामों में भारी बढ़ोत्तरी से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। वह क्या खाए?और क्या नही सरकार में सत्ता सुख लूट रहे भाजपा नेतृत्व को उस गरीब की क्या चिंता होगी जिसकी प्रतिदिन की कमाई सौ रूपए से भी कम होती है। दिहाड़ी मजदूर को अक्सर बिना काम घर बैठ जाना पड़ता है। मनरेगा में भ्रष्टाचार और धांधली के चलते अब श्रमिकों को नियमित काम नहीं मिल पा रहा है। भाजपा राज में संविदा पर ही अब सब काम होने लगा है जिसमें न नौकरी की सुरक्षा है और न समय से वेतन मिलने की गारन्टी है। महंगाई की मार से देश का अन्नदाता किसान भी बहुत परेशान है। 
 
प्राकृतिक आपदा के चलते कभी-कभी फसलें बर्बाद हो जाने से किसान भाइयों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। बड़े व्यापारी किसान की आर्थिक मजबूरी को देखते हुए उनकी फसलों का संग्रह कर कालाबाजारी का खेल खेलते हैं। भाजपा सरकार की नीतियों से मंहगाई बेलगाम है। भाजपा सरकार की मनमानी के चलते देश में गरीबों की तादाद दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। भाजपा सरकार के रहते महंगाई और भ्रष्टाचार से छुटकारा मुश्किल है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार