सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

डीएम एसएसपी को तत्काल प्रभाव से हटाये चुनाव आयोग : अखिलेश यादव

मैनपुरी लोकसभा के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिम्पल यादव ने आज प्रचार अभियान के दौरान भोगांव विधानसभा क्षेत्र में सुल्तानगंज ब्लॉक के विभिन्न गांवों में मतदाताओं से जनसम्पर्क करते हुए कहा कि 5 दिसम्बर 2022 को ईवीएम में साइकिल वाले चुनाव चिन्ह पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाकर नेताजी को श्रद्धांजलि दें।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Nov 27 2022 9:17PM

इनपुट- शैलेंद्र पांडेय,लखनऊ

 
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मैनपुरी डीएम और एसएसपी को हटाने की मांग करते हुए अपना प्रतिनिधि मंडल भेजा जिसमें में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता पाण्डेय पूर्व प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी पूर्व कैबिनेट मंत्री रविदास मेहरोत्रा को चुनाव आयोग भेजा और प्रतिनिधि मंडल ने डीएम और एसएसपी के खिलाफ मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के होने वाले लोकसभा उपचुनाव जिलाधिकारी अविनाश कुमार राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह को हटाने की मांग की सपा ने यह आरोप लगाया है कि उनके द्वारा पद का दुर्पयोग करके चुनाव को प्रभावित करने का आशंका है।
 
उनको उनके पद से हटाया जाए सपा ने यह आरोप उक्त अधिकारी जसवन्तनगर विधानसभा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्यों, ब्लाक प्रमुखों, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्यों, बीडीसी सदस्यों पर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए अनुचित दबाव बना रहे हैं जिससे चुनाव प्रभावित हो रहा है। इनके रहते स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक चुनाव कराया जाना सम्भव नहीं है।   
 
मैनपुरी लोकसभा के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिम्पल यादव ने आज प्रचार अभियान के दौरान भोगांव विधानसभा क्षेत्र में सुल्तानगंज ब्लॉक के विभिन्न गांवों में मतदाताओं से जनसम्पर्क करते हुए कहा कि 5 दिसम्बर 2022 को ईवीएम में साइकिल वाले चुनाव चिन्ह पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाकर नेताजी को श्रद्धांजलि दें।डिम्पल यादव ने कहा कि मैनपुरी नेताजी मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि रही है। यहां के हर व्यक्ति से नेताजी का निकट सम्बंध रहा है। समाजवादी पार्टी की सरकार ने इस क्षेत्र में बहुत कम काम किया है। यहां के लोगों को भाजपा भटका नहीं सकती है। नेताजी को यहां के लोगों ने हमेशा सम्मान दिया है। सपा प्रत्याशी ने आज गांव ऐरवा कटरा, गांव नगला दीपा में श्नुक्कड़ सभाएं की। गांव जमथरी, गांव सुल्तानगंज, बिछवां कस्बा, गांव देवगंज, गांव नगला मितकर, गांव हन्नूखेड़ा और गांव बलारपुर चौराहा पर ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा यहां के मतदाताओं से हमें बहुत प्यार और सम्मान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नेताजी के आदर्शों और विचारों पर चलकर मैनपुरी के विकास को आगे बढ़ाएंगे मैनपुरी के नौजवान, बुजुर्ग तथा महिलाएं नेताजी को कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने कहा कि मैनपुरी के मतदाताओं ने मन बना लिया है। वह समाजवादी पार्टी को भारी मतो सें विजयी बनाकर नेताजी को श्रद्धांजलि देंगे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार