सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

मुख्यमंत्री योगी के बयान का भी अधिकारियों पर कोई असर नहीं: अखिलेश

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार विकास का खूब ढिंढोरा पीट रही लेकिन उनसे यह पूछने पर की वो अपने सरकार के चार विकास के काम भी नहीं गिना पाते हैं।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Dec 10 2022 10:12PM

इनपुट-शैलेंद्र पांडेय,लखनऊ 
  
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने झूठ बोलने का सारे रिकॉर्ड तोड दिए । मुख्यमंत्री जी बयान देते है की प्रदेश की सड़के गड्ढा मुक्त हो जाएगा  लेकिन उनके बयान का कहीं कोई असर अधिकारियों पर नजर नहीं आता है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ  में भाजपा सरकार के दावे में कोई दम नहीं है गड्ढा मुक्त करने की मुहिम में करोड़ों रूपए कहां खर्च हो गए? लेकिन सड़कों की दुर्दशा में कोई बदलाव नहीं आया है। 

खुद सरकार के आंकड़े बताते हैं कि सड़क दुर्घटनाओं में मौतों की संख्या बढ़ती जा रही है। आए दिन सड़क के गड्ढो में फंसकर गाड़ियां पलट रहीं और दुर्घटनाओं में रोज सैकड़ों लोग घायल हो रहे हैं या उनकी मौतें हो रही है।विडम्बना तो यह है कि लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग, पर रोज मंत्रियों और बड़े अफसरों का आना-जाना रहता है,लेकिन यहां की भी सड़के ऊंची-नीची बना दी गई है जो सफर में झूला झूलने का अनुभव कराती है।भाजपा सरकार बदले की भावना से ऐसी गड़बड़ सड़क बनाई है क्योंकि इसी मार्ग पर सपा का प्रदेश मुख्यालय है। 

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार विकास का खूब ढिंढोरा पीट रही लेकिन उनसे यह  पूछने पर की वो अपने सरकार के चार विकास के काम भी नहीं गिना पाते हैं। योगी सरकार के एक्सप्रेस-वे का हालत यह है कि वह की सड़के में रोज कही- कही गड्ढे देखने को मिलते है। कहीं सड़क धंस गई, कहीं उद्घाटन के बाद ही सड़क उखड़ने लगी। इसके मुकाबले समाजवादी सरकार में जो आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बना, उसकी गुणवत्ता के सभी कायल हैं। इस पर वायु सेना के सुखोई विमान भी उतर चुके हैं। विकास के इस मानक के आगे भाजपा के निर्माण कहीं गिनती में नहीं है। जो काम समाजवादी सरकार में हुआ उसके भी देखकर भाजपा सरकार नही कर पा रही है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार