सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

मदरसों के सर्वे को लेकर अखिलेश यादव ने दिया ये बयान...

अखिलेश यादव ने कहा कि मदरसों का सर्वे काम पूरी तरह से विरोध करते हैं। उन्होंने कहा मदरसा सर्वे से क्या अर्थ व्यवस्था बढ़ेगी?

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Sep 22 2022 11:40AM

इनपुट- श्वेता सिंह, लखनऊ

 
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पिछले दिनों आदेश दिया था कि मदरसों का सर्वे किया जाए। अधिकतर जिलों में मदरसे का सर्वे किया भी गया। हालांकि राजनीतिक दल इसका शुरू से विरोध कर रहे थे। मदरसा सर्वे कराए जाने को लेकर मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तंज किया है और जुबानी हमला भी किया है। 
 
अखिलेश यादव ने कहा कि मदरसों का सर्वे काम पूरी तरह से विरोध करते हैं। उन्होंने कहा मदरसा सर्वे से क्या अर्थ व्यवस्था बढ़ेगी? क्या यूपी की अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यह ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है। वहीं इससे पहले अन्य राजनीतिक दलों की ओर से भी मदरसा सर्वे पर पर योगी आदित्यनाथ सरकार का विरोध हुआ था। मायावती ने भी इसे अल्पसंख्यकों का शोषण बताया था।
 
ओवैसी से लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार की मंशा पर ही सवाल उठा दिए। उन्होंने मदरसों की तरह वक्फ के सर्वे को गलत बताते हुए इसे मुसलमानों को टारगेट करने वाला कह दिया। औवेसी तो योगी सरकार पर वक्फ की संपत्ति हड़पने का आऱोप भी लगा रहे हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार