सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

मैनपुरी लोकसभा चुनाव में दिखा अखिलेश यादव का परिवार एक साथ

जसवंतनगर मैनपुरी और आसपास का जो भी विकास दिखाई दे रहा है,उसमें नेताजी जी की मुख्य भूमिका है।हम लोगो को विकास के काम और आगे बड़ाना है। इसे रुकने नहीं देना है।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Nov 21 2022 8:43PM

इनपुट- शैलेंद्र पांडेय,लखनऊ       

  
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज मैनपुरी पूरे परिवार के साथ डिंपल यादव के लिए मैनपुरी लोकसभा के चुनाव प्रचार अभियान में जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में विशाल कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सपा महासचिव रामगोपाल यादव और जसवंतनगर से विधायक शिवपाल यादव भी अपने बेटे आदित्य यादव के साथ डिंपल यादव के प्रचार करते नजर आए । 
 
इसमें समाजवादी कार्यकर्तायो साथ अखिलेश यादव ने एक रसानंद आश्रम,पंजाबी कालोनी में हो रहे भण्डारा में भी शिरकत किया अखिलेश यादव ने कार्यकर्ता सम्बोधित करते हुए कहा कि नेताजी की समाजवादी विरासत के हकदार हम सभी हैं।जसवंतनगर मैनपुरी और आसपास का जो भी विकास दिखाई दे रहा है,उसमें नेताजी जी की मुख्य भूमिका है।हम लोगो को विकास के काम और आगे बड़ाना है। इसे रुकने नहीं देना है। नेताजी ने जो समाजवादी रास्ता दिखाया है वही रास्ता गरीबों,किसानों,नौजवानों को आगे ले जाएगा। 
 
अखिलेश यादव ने कहा कि जसवंतनगर और मैनपुरी के लोगों ने नेताजी के साथ मिलकर संघर्ष किया है। नेताजी को आगे बढ़ाया है।आज जसवंतनगर की पहचान सिर्फ प्रदेश ही नहीं देश और दुनिया में है। जसवंतनगर ने हमेशा नेताजी के सम्मान को आगे बढ़ाया है। हमें भरोसा है कि इस उपचुनाव में जसवंतनगर अपना पिछला रिकार्ड तोड़ देगा। एक-एक वोट साइकिल चुनाव चिह्न पर देकर вसपा प्रत्याशी डिम्पल यादव को जीतने का काम करेगा भाजपा सरकार को हमारे परिवार को एकजुट देखकर उसको फूट डालो राज करने वाली नीति फेल होती दिख रही है। रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार समाजवादी पार्टी के खिलाफ बड़ी साजिश कर रही है।और फर्जी मुकदमें में फसाने के लिए झुठी रणनीति तैयार करने में लगी है। शिवपाल यादव ने कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। आज नेताजी हम सबके बीच नहीं हैं। लेकिन यह भी सत्य है कि मैनपुरी में जो विकास हुआ नेता जी ने करवाया है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार