सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

समाजवादी मूवमेंट के लिए अपूर्णीय क्षति है भगवती सिंह का निधन - अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता भगवती सिंह के निधन पर अखिलेश यादव ने श्रद्धांजलि देते हुए इसे समाजवादी पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है। अखिलेश ने कहा कि स्व० भगवती सिंह का स्थान कोई नही भर पायेगा, उन्होंने समाजवादी पार्टी के लिए अपना पूरा जीवन अर्पित कर दिया था।

रजत के.मिश्र , Twitter - rajatkmishra1
  • Apr 5 2021 7:43AM

(इनपुट-शैलेन्द्र पांडे, लखनऊ)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भगवती सिंह के आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके के परिवार के साथ संवेदना  व्यक्त करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को भगवती सिंह जी के जाने से को बहुत बड़ी क्षति हुई है।

अखिलेश यादव ने भगवती सिंह को किया याद - 

अखिलेश यादव ने भगवती सिंह को याद करते हुए कहा कि समाजवादी आंदोलन और डॉ राम मनोहर लोहिया से प्रेरित होकर स्वर्गीय भगवती सिंह ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और कई बार सांसद और प्रदेश के मंत्री के रूप में अपनी सेवा दी और साथ ही में चंद्रभानु गुप्त कृषि महाविद्यालय में प्रबंधक के रूप में भी अपनी से सेवाएं दी थी। भगवती सिंह जी के जाने से समाजवादी मूवमेंट को बड़ा नुकसान हुआ है भगवती सिंह के सिद्धांत समाजवादियों के लिए प्रेरणा स्रोत है और हर समाजवादी को भगवती सिंह जैसा संघर्षशील जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए भगवती सिंह ने अपने जीते जी कभी भी समाजवादी मूवमेंट के साथ कोई समझौता नहीं किया।

भगवती सिंह के निधन से समाजवादियों में शोक की लहर - 

भगवती सिंह के निधन का समाचार मिलते ही समाजवादियों में शोक की लहर दौड़ गई भारी तादाद में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भगवती सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए उनके निवास स्थान पर पहुंचे। शोक संवेदना व्यक्त करने वालो में राष्ट्रीय सचिव  राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व मंत्री आर.के. चौधरी, और अरविन्द सिंह गोप, डॉ0 राजपाल कश्यप, सुनील सिंह साजन, आनन्द भदौरिया, अरविन्द कुमार सिंह, जगजीवन प्रसाद (सदस्य विधान परिषदगण), पूर्व सांसद सुशीला सरोज, जगदीप यादव, विधायक अम्बरीष पुष्कर, पूर्व विधायक झींन बाबू, राजेन्द्र यादव, मनीष रावत, इन्दल रावत, अरविन्द गिरि, अनीस राजा, विजय सिंह, राम सागर यादव, जयसिंह जयंत जिलाध्यक्ष लखनऊ, अफजाल कौसर, दीपक रंजन, डॉ0 आशुतोष वर्मा, एडवोकेट मधुलिका यादव आदि शामिल थे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार