सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

विधायक इरफ़ान सोलंकी से जेल में मिलने आएंगे अखिलेश यादव निकाय चुनाव को लेकर

विधायक इरफान सोलंकी पर उत्पीड़न का सपा कार्यकर्ताओं ने लगाया आरोप

धर्मेंद्र सिंह राठौर
  • Dec 15 2022 12:23PM

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 20 दिसंबर को नगर निकाय चुनाव को लेकर कानपुर आ रहे हैं। समाजवादी पार्टी की ऑफीशियल सूचना देते हुए बताया गया कि वह कानपुर की जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी से भी मुलाकात करेंगे। समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी पिछले दो सप्ताह से जिला जेल में बंद हैं। उन पर एक महिला के प्लाट पर जबरन कब्जा करने की कोशिश में मकान को आग के हवाले करने का गंभीर आरोप है।

20 दिसंबर को मिलने जाएंगे जिला जेल

अखिलेश यादव भी 20 दिसंबर को यहां आकर सीधे सिविल लाइंस स्थित जिला जेल पहुंचेंगे। दोपहर साढ़े 12 बजे सपा विधायक इरफान सोलंकी से मिलने के बाद वह पार्टी कार्यकर्ता के सिविल लाइंस स्थित घर जाएंगे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भी मुलाकात होगी।

कानपुर सपा महानगर अध्यक्ष ने दी जानकारी

सपा के महानगर अध्यक्ष डा इमरान ने बताया कि विधायक इरफान सोलंकी के साथ हुई उत्पीड़नात्मक कार्रवाई का पार्टी नेतृत्व ने हमेशा विरोध किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया था कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के बाद वह कानपुर आएंगे। इसी क्रम में उनका कार्यक्रम तय हुआ है।

कार्यकर्ताओं के बीच उठ रहे थे सवाल

सपा विधायक इरफान सोलंकी मामले में पार्टी के रुख को लेकर समर्थकों व कार्यकर्ताओं के बीच तरह-तरह की बातें होने लगी थीं। कुछ लोगों को सपा नेतृत्व को रुख पूरे मामले में ढीला लगने लगा था। अखिलेश यादव के जिला जेल दौरे को ऐसे लोगों के सवाल का जवाब माना जा रहा है। पार्टी नेताओं का मानना है कि अखिलेश यादव के आने से कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ेगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार