सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

रामायण और महाभारत के बाद दूरदर्शन पर अब धार्मिक सीरियल श्रीकृष्णा का री- टेलीकास्ट

दर्शकों की मांग पर दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत का री- टेलीकास्ट किया गया है। जिससे दूरदर्शन की टीआरपी में काफी उछाल आया है । रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामायण टीआरपी में सबसे ऊपर बना हुआ है और सभी लोगों के द्वारा इस धार्मिक सीरियल को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके बाद दूरदर्शन ने धार्मिक सीरियल श्रीकृष्णा का री- टेलीकास्ट करने का निर्णय किया है। दूरदर्शन और प्रसार भारती ने ट्वीट में लिखा है कि दर्शकों के लिए खुशखबरी। जल्द ही शुरु होगा "श्रीकृष्णा'।

Sudarshan News
  • Apr 25 2020 12:18PM

बता दे कि रामाय़ण और श्रीकृष्णा  दोनो ही धार्मिक सीरियल रामानंद सागर ने ही बनाए है। सर्वदमन बनर्जी ने इस शो में श्रीकृष्ण और विष्णु की भूमिका अदा की थी। युवा श्रीकृष्ण का किरदार स्वप्निल जोशी और बाल कृष्ण का किरदार अशोक कुमार ने निभाया था। दीपक देउलकर बलराम और शेषनाग की भूमिका में थे। पिंकी पारीख ने रुक्मिणी, यमुना, लक्ष्मी, दुर्गा का किरदार निभाया था। राधा का रोल रेशमा मोदी ने अदा किया था।

भगवान कृष्ण का शानदार किरदार निभाने वाले सर्वदमन फिल्मी दुनिया से कोसो दूर हैं. वो अब पहाड़ की वादियो के बीच ऋषिकेश में अपना एक मेडीटेशन सेंटर चलाते हैं, जहां लोग प्रकृति के बीच में मेडीटेशन का लुफ्त उठाते हैं. इसके साथ वह पंख नाम से एक एनजीओ (NGO) चलाते हैं,  इसके जरिए वो तकरीबन 200 बच्चों की पढ़ाई लिखाई का ध्यान रखते हैं और उत्तराखंड की 50 गरीब महिलाओं को बेहतर जिंदगी बिताने लायक बनाने के लिए काम की ट्रेनिंग दिलाते हैं.

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार