सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

भारत बंद पर प्रशासन सख्त, कई हाईवे समेत दिल्ली मेट्रो भी रहेगी प्रभावित.....

केंद्र सरकार के 3 कृषि कानूनों के खिलाफ बुलाए गए बंद के दौरान आंदोलनकारी किसानों के विभिन्न सड़कों और राजमार्गों पर 'धरने' पर बैठने की संभावना है. ऐसे में हाईवे कुछ समय के लिए अवरुद्ध हो सकते हैं.

KARTIKEY
  • Sep 27 2021 9:45AM

देश के तथाकथित किसानो का आज 'भारत बंद' है, बीते 26 जनवरी को दिल्ली को घेरने गए 'किसान' आज फिरसे दिल्ली की  घेर के बैठे है।  बातचीत से पिछले कई महीनो से जो 'किसान', मामला नहीं सुलझा पाए  वो अब सड़के जाम करके कैसे सुलझा लेंगे, ये देखने योग्य बात है। किसानो के 'भारत बंद' से आम जनमानस को खासी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। सड़क से लेकर  मेट्रो तक, आम जनता के हर साधन पर आज 'ब्रेक' जरूर लग रही है। 

दरअसल, तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का नेतृत्व करने वाले 40 से अधिक किसान संगठनों के निकाय संयुक्त किसान मोर्चा ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। अनेक सामाजिक संगठनों और राजनैतिक दलों ने भारत बंद का समर्थन किया है। इस दौरान दिल्ली से सटी सीमाओं जैसे गाजीपुर और सिंघु बार्डर पर किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कई जगहों पर रोड जाम किया गया है। इसकी वजह से ट्रैफिक डायवर्ट भी किया गया है। किसान इस दौरान इंमरजेसी सेवा को छोड़कर सभी चीजों को बंद करेंगे।

भारत बंद को लेकर ये तय किया गया है कि इस दौरान किसान रास्तों और हाईवे पर धरना देंगे। सरकारी दफ्तरों के सामने प्रदर्शन होगा। किसान दिल्ली के बार्डर का भी घेराव करेंगे। किसानों के इस भारत बंद को विपक्ष का समर्थन मिला है। भारत बंद की वजह से दिल्ली में कई रास्तों का बंद किया गया है तो कई जगह रूट डायवर्ट किया गय़ा है।

दरअसल ,इस दौरान लोगों से स्‍वेच्‍छा से सब बंद रखने की अपील की गई है। किसान मोर्चा का दावा है कि इसमें लगभग 100 संगठन शामिल हो रहे हैं। बंद का आह्वान सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक के लिए किया गया है। इस दौरान अस्पताल, मेडिकल स्टोर, राहत एवं बचाव कार्य सहित सभी आवश्यक सेवाओं को छूट रहेगी। किसानों के भारत बंद को देखते हुए दिल्‍ली में भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं और जगह-जगह गश्‍त बढ़ा दी गई है।

बंद का दिल्ली मेट्रो पर असर

किसानों के भारत बंद का असर दिल्ली मेट्रो की सर्विस पर पड़ा है. सुरक्षा को देखते हुए ग्रीन लाइन के पंडित श्री राम शर्मा मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट बंद कर दिया गया है.

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार