सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

बिहार के राज्यपाल फागु चौहान से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ०सी०पी०ठाकुर के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने की मुलाकात

आर्यभट्ट और चाणक्य जैसे गुरुओं की धरती को पुनः शिक्षा की गंगोत्री बनाने का अनुरोध किया

Saurabh Tiwari- Twitter @SaurabhStv
  • Jan 20 2021 11:48PM
बिहार के राज्यपाल फागु चौहान से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री पद्मश्री डॉ०सी०पी०ठाकुर के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल मिला। उस शिष्टमंडल में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य दीपक ठाकुर और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सौरभ कुमार शामिल थे।

डॉ०ठाकुर ने महामहिम से बिहार की उच्च एवं उच्चतर शिक्षा में गुणात्मक सुधार पर बल दिया और परीक्षाओं को समयानुसार कराकर आर्यभट्ट और चाणक्य जैसे गुरुओं की धरती को पुनः शिक्षा की गंगोत्री बनाने का अनुरोध किया। डॉ०ठाकुर ने कहा कि बिहार में प्रतिभा की कमी नहीं है परंतु यहाँ के छात्रों को सही प्लेटफार्म नहीं मिल पा रहा है।

दीपक ठाकुर ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुसार नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा के साथ कौशल विकास से रोजगार सृजन  कराने की आवश्यकता पर बल देने का महामहिम राज्यपाल से अनुरोध किया।

साथ हीं डॉ०ठाकुर ने बिहार के प्रथम गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री महामाया प्रसाद सिन्हा के आदमकद प्रतिमा लगवाने का अनुरोध महामहिम से किया। जिसपर संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से महामहिम ने सरकार को आवश्यक निर्देश दिए।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार