सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

नोएडा में कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का नोएडा के अनाथाश्रम में मनाया गया जन्मदिन सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं रखा गया ध्यान

Anchal Yadav
  • Jul 1 2020 9:12PM
नोएडा-नोएडा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्म दिन आज सेक्टर 12 स्थित आनाथाश्रम के बाहर धूमधाम से मनाया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। सपा कार्यकताओं ने बच्चों को देने के लिए पाठ्य सामग्री अनाथाश्रम के केयर टेकर को सौंपी।
इस अवसर पर सपा के निवर्तमान जिला प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता ईश्वर से अखिलेश यादव जी के उज्ज्वल राजनैतिक भविष्य, स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना ईश्वर से करते हैं। अखिलेश यादव युवाओं के प्रेरणाश्रोत हैं वहीं किसान, मजदूर, शोषित, छात्र, नौजवान के दिल में बसते हैं। सपा सरकार में अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किये थे और हर वर्ग की सेवा की थी। वरिष्ठ सपा नेता भरत यादव ने कहा कि अखिलेश जी 2022 में पुनः उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री बनें और इसी तरह वह प्रदेश और देश की सेवा करते रहें यही ईश्वर से कामना है। इस मौके पर सपा के बहुत सारे कार्यकर्ता मौजूद रहे। लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नही रखा गया। जबकि जिला प्रशासन इस बात के लिए लगातार कह रहा है कि एक दूसरे से दूरी बना कर रखना बेहद जरूरी है बाबजूद इसके कार्यकर्ताओं ने कोरोना को ध्यान में रखते हुए कोई दूरी नहीं बनाई।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार