सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

नोएडा में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 363 लोगों कार्रवाई

गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ सोमवार रात को एक विशेष अभियान चलाया।

Anchal Yadav
  • Jun 22 2021 6:11PM
गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ सोमवार रात को एक विशेष अभियान चलाया। इसके तहत पूरे जनपद में सघन जांच की गई तथा पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 363 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि कोविड-19 की वजह से जनपद में रात्रि कर्फ्यू जारी है। उन्होंने बताया कि यह बात संज्ञान में आई थी कि कुछ लोग नियमों का उल्लंघन कर सार्वजनिक स्थानों पर सरेआम शराब पी रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के आदेशानुसार सोमवार की देर रात तक विशेष अभियान चलाया गया, इसके तहत जनपद के विभिन्न जगहों पर सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि ऐसे 363 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार