सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

इटौंजा में दर्दनाक हादसा, 10 की मौत, मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख रुपये मुआवजा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने हादसे में मरने वालों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है। यूपी आपरा राहत कोष से मुआवजा दिया जाएगा।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Sep 26 2022 4:16PM

इनपुट- श्वेता सिंह, लखनऊ

 
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बड़ा हादसा हुआ है। लखनऊ के इटौंजा में ट्रक की टक्कर के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली के तालाब में पलटने से 10 की मौत हो गई है। मरने वालों में 2 बच्चियां भी शामिल हैं। 8 महिलाओं की हादसे में जान गई है।  
 
लखनऊ ग्रामीण के इटौंजा के असनहा गद्दीपुरवा से ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे की जानकारी आई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार आ रही ट्रक ने यात्रियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर में मुंडन कराने 47 लोगों का दल निकला था। ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली सवार लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में पलट गई है। इस हादसे में सभी यात्री डूब गए। 
 
करीब 37 लोगों को अब तक जिंदा बाहर निकाले जाने की बात कही जा रही है। गोताखोरों की ओर से लगातार फंसे लोगों की खोज कर रही थी।अब तक 10 शव भी निकाले गए हैं। सभी 37 घायल हुए हैं। इसमें से 36 घायलों का उपचार सीएचसी इटौंजा में चल रहा है। वहीं, एक घायल की स्थिति खराब होने के बाद केजीएमयू में रेफर किया गया है।
 
सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने हादसे में मरने वालों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है। यूपी आपरा राहत कोष से मुआवजा दिया जाएगा। सीएम योगी ने प्रशासन की टीम को तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था का निर्देश दिया। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार