इनपुट-श्वेता सिंह, लखनऊ
आम आदमी पार्टी ने पिछले 8 जुलाई से ‘यूपी जोड़ो अभियान शुरू किया है। जनपद मऊ से जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र राणावत ने बताया कि प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह व प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के मार्गदर्शन में यह अभियान पूरे उत्साह से आगे बढ़ रहा है।
मिल रहा भरपूर समर्थन-
आम आदमी पार्टी के यूपी जोड़ो अभियान को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। प्रदेश भर में पार्टी के साथी घर- घर जाकर बड़ी संख्या में नए सदस्य बना रहे हैं। पुष्पेंद्र राणावत ने बताया कि साथियों के उत्साह और लोगों का प्यार देखकर स्पष्ट होता है कि एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य बहुत दूर नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष कह चुके हैं कि प्रदेश में राजनीतिक बदलाव की नींव रखने वाला आम आदमी पार्टी का यूपी जोड़ो अभियान एक माह के दौरान यूपी की धरती में नए सदस्यों के साथ बदलाव का जो बीज बो रहा है वह 2022 के विधानसभा चुनाव में परिवर्तन के वट वृक्ष के रूप में बुलंद होगा। इसलिए कार्यकर्ताओं को कोई कसर नहीं छोड़नी है।
जानें क्या है यू पी जोड़ो अभियान-
यू पी जोड़ो अभियान के तहत 8 जुलाई से 8 अगस्त तक सदस्यता अभियान चलाया जायेगा और 25 हज़ार नए सदस्य प्रत्येक विधानसभा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। पूरे प्रदेश से 1 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह सदस्यता अभियान निशुल्क होगा।