सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

सुदर्शन के साथ ज्योतिष के दर्शन

अब ना हो परेशान जानिए सुदर्शन के साथ ज्योतिष उपाय करके कैसे जीवन को सुगम बनाएं

ASTROLOGY
  • Jul 12 2021 4:32PM
🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞 ⛅ *दिनांक 12 जुलाई 2021* ⛅ *दिन - सोमवार* ⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)* ⛅ *शक संवत - 1943* ⛅ *अयन - दक्षिणायन* ⛅ *ऋतु - वर्षा* ⛅ *मास - आषाढ़* ⛅ *पक्ष - शुक्ल* ⛅ *तिथि - द्वितीया सुबह 08:19 तक तत्पश्चात तृतीया* ⛅ *नक्षत्र - अश्लेशा 13 जुलाई प्रातः 03:15 तक तत्पश्चात मघा* ⛅ *योग - वज्र शाम 03:51 तक तत्पश्चात सिद्धि* ⛅ *राहुकाल - सुबह 07:44 से सुबह 09:24 तक* ⛅ *सूर्योदय - 06:05* ⛅ *सूर्यास्त - 19:22* ⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में* ⛅ *व्रत पर्व विवरण - भगवान जगन्नाथ रथयात्रा* 💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)* 🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞 🌷 *मंगलवारी चतुर्थी* 🌷 ➡ *13 जुलाई 2021 (सुबह 08:25 14 जुलाई सूर्योदय तक )* 🌷 *मंत्र जप व शुभ संकल्प की सिद्धि के लिए विशेष योग* 🙏🏻 *मंगलवारी चतुर्थी को किये गए जप-संकल्प, मौन व यज्ञ का फल अक्षय होता है ।* 👉🏻 *मंगलवार चतुर्थी को सब काम छोड़ कर जप-ध्यान करना ... जप, ध्यान, तप सूर्य-ग्रहण जितना फलदायी है...* 🌷 *मंगलवारी चतुर्थी* 🌷 🙏 *अंगार चतुर्थी को सब काम छोड़ कर जप-ध्यान करना …जप, ध्यान, तप सूर्य-ग्रहण जितना फलदायी है…* 🌷 *> बिना नमक का भोजन करें* 🌷 *> मंगल देव का मानसिक आह्वान करो* 🌷 *> चन्द्रमा में गणपति की भावना करके अर्घ्य दें* 💵 *कितना भी कर्ज़दार हो ..काम धंधे से बेरोजगार हो ..रोज़ी रोटी तो मिलेगी और कर्जे से छुटकारा मिलेगा* | 🌷 *मंगलवार चतुर्थी* 🌷 👉 *भारतीय समय के अनुसार 13 जुलाई 2021 को (सुबह 08:25 से 14 जुलाई सूर्योदय तक) चतुर्थी है, इस महा योग पर अगर मंगल ग्रह देव के 21 नामों से सुमिरन करें और धरती पर अर्घ्य देकर प्रार्थना करें,शुभ संकल्प करें तो आप सकल ऋण से मुक्त हो सकते हैं..* *👉🏻मंगल देव के 21 नाम इस प्रकार हैं :-* 🌷 *1) ॐ मंगलाय नमः* 🌷 *2) ॐ भूमि पुत्राय नमः* 🌷 *3 ) ॐ ऋण हर्त्रे नमः* 🌷 *4) ॐ धन प्रदाय नमः* 🌷 *5 ) ॐ स्थिर आसनाय नमः* 🌷 *6) ॐ महा कायाय नमः* 🌷 *7) ॐ सर्व कामार्थ साधकाय नमः* 🌷 *8) ॐ लोहिताय नमः* 🌷 *9) ॐ लोहिताक्षाय नमः* 🌷 *10) ॐ साम गानाम कृपा करे नमः* 🌷 *11) ॐ धरात्मजाय नमः* 🌷 *12) ॐ भुजाय नमः* 🌷 *13) ॐ भौमाय नमः* 🌷 *14) ॐ भुमिजाय नमः* 🌷 *15) ॐ भूमि नन्दनाय नमः* 🌷 *16) ॐ अंगारकाय नमः* 🌷 *17) ॐ यमाय नमः* 🌷 *18) ॐ सर्व रोग प्रहाराकाय नमः* 🌷 *19) ॐ वृष्टि कर्ते नमः* 🌷 *20) ॐ वृष्टि हराते नमः* 🌷 *21) ॐ सर्व कामा फल प्रदाय नमः* 🙏 *ये 21 मन्त्र से भगवान मंगल देव को नमन करें ..फिर धरती पर अर्घ्य देना चाहिए..अर्घ्य देते समय ये मन्त्र बोले :-* 🌷 *भूमि पुत्रो महा तेजा* 🌷 *कुमारो रक्त वस्त्रका* 🌷 *ग्रहणअर्घ्यं मया दत्तम* 🌷 *ऋणम शांतिम प्रयाक्ष्मे* 🙏 *हे भूमि पुत्र!..महा क्यातेजस्वी,रक्त वस्त्र धारण करने वाले देव मेरा अर्घ्य स्वीकार करो और मुझे ऋण से शांति प्राप्त कराओ..* 🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞 🙏🏻🌹🌻☘🌷🌺🌸🌼💐🙏🏻 आज का राशिफल ******************** 12 जुलाई, 2021, सोमवार =================== मेष राशि : आर्थिक परेशानी का सामना करना होगा। व्यापार में निर्णय सोच-समझकर लें। मौके का लाभ उठा सकेंगे। अति उत्साह से हानि होने की आशंका है। घर में किसी से विवाद होगा। वृषभ राशि : विदेश जाने के पूर्ण योग हैं। आर्थिक निवेश लाभदायी साबित होगा। अपनी बुरी आदतों पर नियंत्रण रखना होगा। बड़े लोगों से मुलाकात के अवसर आएंगे, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। मिथुन राशि : राजकार्य में लाभ मिल सकता है। मधुर संबंध बनेंगे, जो लाभदायी रहेंगे। जरूरत से ज्यादा संग्रह नहीं करें। व्यापार में नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। संतान से सुख मिलेगा। कर्क राशि : संतान की चिंता से तनाव बढ़ेगा। पारिवारिक समस्या हल होगी। आवेश में आकर कभी कोई कार्य न करें। सामाजिक आयोजनों में रुचि लेंगे। भागीदारी में नए अनुबंध लाभकारी होंगे। सिंह राशि : नई साझेदारी से लाभ संभव है। व्यापार-व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। कर्ज से दूर रहें। परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी। कोर्ट-कचहरी के कामों में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। कन्या राशि : ऐसे अवसर बार-बार नहीं आते हैं। मौके का फायदा उठाना आपके हाथ में है। समय व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक है। कार्यस्थल पर अनुकूल संयोग प्राप्त होंगे। तुला राशि : विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है। पुराने रुके कार्य पूरे हो सकेंगे। गृहस्थ जीवन शांतिमय रहेगा। जोखिम-जवाबदारी के कार्यों से दूर रहें। परिश्रम का पूरा फल आज आपको मिलेगा। वृश्चिक राशि : आजीविका में वृद्धि होगी। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी। फिजूलखर्ची से बचना चाहिए। पारिवारिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी। विरोधियों से सावधान रहें। धनु राशि : जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता बनी रहेगी। भाइयों से खटपट हो सकती है। विद्यार्थियों को परिश्रम से अच्छे फल मिलने की उम्मीद है। रुके हुए कार्य पूर्ण किए जा सकेंगे। मकर राशि : राजनीति में संभल कर निर्णय लें, आप की एक गलती करियर खत्म कर देगी। नए कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बनती है। पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकेगी। कुम्भ राशि : दिन उत्तम रहेगा। मनोनुकूल भोजन की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। भाग्योदय के कारण लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कामकाज, व्यवसाय ठीक चलेगा। सहयोगी कर्मचारियों से मदद मिलेगी। मीन राशि : दिन खुशगवार रहेगा। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखना आवश्यक है। आपकी सलाह को स्वीकार किया जाएगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार