सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

आप पार्टी उत्तराखंड मैं खड़ी करेगी 70 सीटों पर प्रत्याशी

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नेकहा कि सभी पार्टी नेता अब 2022 के चुनावों के लिए तैयारी शुरू कर दें

Krishna Kumar
  • Aug 20 2020 2:53PM

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जूम एप पर उत्तराखंड के नेताओं के साथ हुई बातचीत में कहा कि सभी पार्टी नेता अब 2022 के चुनावों के लिए तैयारी शुरू कर दें। विधानसभा प्रभारी मयंक शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल की इस विधिवत घोषणा से हर्ष की लहर दौड़ गई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता की इच्छा के अनुरूप यह निर्णय लिया गया कि उत्तराखंड में पार्टी स्तर एक सर्वे कराया गया। सर्वे का मुख्य बिंदु यह था कि क्या आम आदमी पार्टी एक विकल्प के रूप में उत्तराखंड मैं आ सकती है। पार्टी के इस इंटरनल सर्वे में 62 प्रतिशत लोगों ने आम आदमी पार्टी को विकल्प के रूप में  चुना है। मयंक शर्मा ने कहा  कि सर्वे के इस अप्रत्याशित परिणाम से अब पार्टी ने उत्तराखंड की जनभावनाओं के अनुरूप चुनाव में भाग लेने का फैसला किया है।चुनाव में जाने से पहले चर्चित बिंदुओं पर मयंक शर्मा ने कहा कि मूलभूत तीन समस्याओं में बेरोजगारी की वजह से पलायन पर पार्टी ने एक समाधान तय किया है। केन्द्रीय नेतृत्व ने इस समस्या पर बारीकी से अध्ययन किया है। स्थानीय स्तर पर रोजगार का खाका तैयार कर लिया गया है। शिक्षा व्यवस्था में सुधार के ढांचागत सुविधाओं को दुरुस्त करना भी पार्टी का मुख्य एजेंडा में शामिल है। तीसरा राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं में काफी सुधार की आवश्यकता है। केन्द्रीय नेतृत्व ने राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए एक मजबूत योजना तैयार है। मयंक शर्मा ने कहा कि 62 प्रतिशत जनता की आशाओं के अनुरूप आगामी चुनावों में पार्टी एक अप्रत्याशित परिणाम देने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह नेताओं से ज्यादा आम आदमी की पार्टी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह दिल्ली में तमाम राजनीतिक विश्लेषकों को नकारते हुए आम आदमी पार्टी ने सरकार बनायी वही इतिहास उत्तराखंड में भी दोहराये जाने की आशा है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार