देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटों में देश में 5789 नए मरीज सामने आए हैं. एक दिन में 3002 ठीक हुए हैं तो वहीं इस दौरान 132 लोगों की मौत भी हुई है. भारत में अब इस जानलेवा वायरस के 112359 मरीज हो गए हैं. वहीं 45300 लोग इस बीमारी को मात देकर ठीक हो चुके हैं. अबतक 3435 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. जानें आपके राज्य में क्या है हाल
किस राज्य में कितनी मौतें हुईं?
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1390, गुजरात में 749, मध्य प्रदेश में 267, पश्चिम बंगाल में 253, राजस्थान में 147, दिल्ली में 176, उत्तर प्रदेश में 127, आंध्र प्रदेश में 53, तमिलनाडु में 87, तेलंगाना में 40, कर्नाटक में 41, पंजाब में 38, जम्मू-कश्मीर में 18, हरियाणा में 14, बिहार में 10, केरल में 4, झारखंड में 3, ओडिशा में 6, चंडीगढ़ में 3, हिमाचल प्रदेश में 3, असम में 4, और मेघालय में एक मौत हुई है.
क्रमांक |
राज्य का नाम |
कोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल) |
ठीक हुए/डिस्चार्ज हुए |
मौत |
1 |
अंडमान निकोबार |
33 |
33 |
0 |
2 |
आंध्र प्रदेश |
2602 |
1640 |
53 |
3 |
अरुणाचल प्रदेश |
1 |
1 |
0 |
4 |
असम |
170 |
48 |
4 |
5 |
बिहार |
1674 |
571 |
10 |
6 |
चंडीगढ़ |
202 |
57 |
3 |
7 |
छत्तीसगढ़ |
115 |
59 |
0 |
8 |
दिल्ली |
11088 |
5192 |
176 |
9 |
गोवा |
50 |
7 |
0 |
10 |
गुजरात |
12537 |
5219 |
749 |
11 |
हरियाणा |
993 |
648 |
14 |
12 |
हिमाचल प्रदेश |
110 |
54 |
3 |
13 |
जम्मू कश्मीर |
1390 |
678 |
18 |
14 |
झारखंड |
231 |
127 |
3 |
15 |
कर्नाटक |
1462 |
556 |
41 |
16 |
केरल |
666 |
502 |
4 |
17 |
लद्दाख |
44 |
43 |
0 |
18 |
मध्य प्रदेश |
5735 |
2733 |
267 |
19 |
महाराष्ट्र |
39297 |
10318 |
1390 |
20 |
मणिपुर |
25 |
2 |
0 |
21 |
मेघालय |
14 |
12 |
1 |
22 |
मिजोरम |
1 |
1 |
0 |
23 |
ओडिशा |
1052 |
307 |
6 |
24 |
पुद्दुचेरी |
18 |
9 |
0 |
25 |
पंजाब |
2005 |
1794 |
38 |
26 |
राजस्थान |
6015 |
3404 |
147 |
27 |
तमिलनाडु |
13191 |
5882 |
87 |
28 |
तेलंगाना |
1661 |
1015 |
40 |
29 |
त्रिपुरा |
173 |
133 |
0 |
30 |
उत्तराखंड |
122 |
53 |
1 |
31 |
उत्तर प्रदेश |
5175 |
3066 |
127 |
32 |
पश्चिम बंगाल |
3103 |
1136 |
253 |
भारत में कुल मरीजों की संख्या |
112359 |
45299 |
3435 |
भारत के लिए एक राहत की बात यह है कि कोरोना संकट से लगातार तीन महीनों तक जूझने के बावजूद कोविड-19 मामलों का पॉजिटिविटी रेट अभी 4.4 ही है. यानी टेस्ट की संख्या एक लाख प्रतिदिन पहुंच जाने के बाद भी 4.4 प्रतिशत लोग ही पॉजिटिव पाए जा रहे हैं. हालांकि 13.6 दिनों में मामलों के दोगुना होने की रफ्तार अभी भी चिंता का सबब बनी हुई है.
सरकार की तरफ से कोरोना मरीजों के अस्पताल या क्वारंटीन सेंटर से डिस्चार्ज को लेकर आई नई नीति में भी बुखार न आने और लक्षण न बढ़ने की स्थति में दस दिनों के भीतर छुट्टी देने की बात कही गई है. इसके तहत साफ किया गया है कि अस्पताल या क्वारंटीन सेंटर से लौटे व्यक्ति को बाकी के सात दिन होम क्वारंटीन के साथ बिताने होंगे. इस दौरान मरीज न तो घर से बाहर निकले और न ही अधिक मेलजोल रखे.