सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

पांच पूर्व मुख्य इंजीनियरों सहित 32 टेक्नोक्रेट भाजपा में शामिल हुए

पांच पूर्व मुख्य इंजीनियरों सहित 32 टेक्नोक्रेट भाजपा में शामिल हुए नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी की देशहित की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जन कल्याणकारी और विकास की नीतियों से प्रभावित होकर आज दिल्ली सरकार, दिल्ली विकास प्राधिकरण, नगर निगम और नई दिल्ली नगर पालिका से सेवानिवृत 32 इंजीनियरों ने भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने इन सभी को पार्टी में शामिल करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि देश और समाज के हित में सभी पार्टी की नीतियों के अनुरुप जनसेवा करेंगे।

Sumit bhojgi
  • Jul 24 2021 5:24PM
पांच पूर्व मुख्य इंजीनियरों सहित 32 टेक्नोक्रेट भाजपा में शामिल हुए नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी की देशहित की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जन कल्याणकारी और विकास की नीतियों से प्रभावित होकर आज दिल्ली सरकार, दिल्ली विकास प्राधिकरण, नगर निगम और नई दिल्ली नगर पालिका से सेवानिवृत 32 इंजीनियरों ने भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने इन सभी को पार्टी में शामिल करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि देश और समाज के हित में सभी पार्टी की नीतियों के अनुरुप जनसेवा करेंगे। प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक समारोह में इन सभी सेवानिवृत अधिकारियों का स्वागत करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में टेक्नोक्रेट्स ने भाजपा में शामिल होकर जनसेवा करने का फैसला किया है। इस मौके पर प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख श्री नवीन कुमार जिंदल, प्रदेश प्रवक्ता श्री प्रवीण शंकर कपूर और डीडीए इंजीनियर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री परम यादव मौजूद थे। श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा में ऐसे प्रबुद्ध लोगों का स्वागत है जो इसकी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए इसमें शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की श्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने कोरोना काल में सीमित संसाधनों के बाद भी जिस तरह काम करते हुए देश को विकास के मार्ग पर गति दी है, उससे प्रभावित होकर अनेक क्षेत्रों से सेवानिवृत अधिकारी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। श्री गुप्ता ने कहा कि ऐसे लोगों के आने से भाजपा को समाज में दिशा देने और छवि बनाने में मदद मिलती है। डीडीए इंजीनियर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री परम यादव ने भाजपा को धन्यावद देते हुए कहा कि यह पहला मौका है जब किसी भी राजनीतिक पार्ट में इंजीनियरों का एक सेल होगा। इंजीनीयरों को अवसर देकर भाजपा ने जो देश का सेवा करने का मौका दिया है, उसपर हम हमेशा तत्पर रहेंगे। हमें विश्वास है कि जितने भी इंजीनीयर आज भाजपा में शामिल हो रहे हैं, उनका अनुभव पार्टी को एक अलग दिशा तय करेगा और पार्टी को अलग मुकाम पर पहुंचाने में कामयाब होगा। आज जिन लोगों ने भाजपा का दामन थामा है उनमें दिल्ली सरकार के सिंचाई विभाग के पूर्व मुख्य इंजीनियर श्री ईश कुमार, नगर निगम के पूर्व मुख्य इंजीनियर श्री आर. के. भट्टाचार्य, दिल्ली विकास प्राधिकरण के पूर्व मुख्य इंजीनियर श्री जे.डी. अहूजा और श्री आर.. जी. गुप्ता तथा दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व मुख्य इंजीनियर श्री विजय पाल सिंह शामिल हैं। इनके अलावा दिल्ली सरकार के सिंचाई विभाग से श्री वाई. के. त्यागी, नगर निगम से श्री अशोक मित्तल, श्री एम. एस. बिस्ट, श्री श्याम लाल कौशिक, श्री वाई. एस. सेंगर, श्री अनिल कुमार शर्मा, श्री आर. वी. एस. बंसल, श्री वी. वी. जयसवाल, श्री आर के गुप्ता एवं श्री अश्वनी बत्रा, दिल्ली विकास प्राधिकरण से श्री अनिल सिंह, श्री वी. के. बंसल, श्री एस. के. बंसल, श्री सुरेश शर्मा, श्री के जी गुप्ता, श्री एस. के. गोयल एवं श्री एस. एल. सैनी, दिल्ली जल बोर्ड से श्री शीश राम सिंह, डेसू से श्री वी. के. शर्मा, श्री ओ. पी. शर्मा, श्री जयपाल गर्ग, एनडीएमसी से श्री शेर सिंह, दिल्ली राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण से श्री अनिल जैन एवं श्री प्रमोद शर्मा, दिल्ली परिवहन विभाग से श्री दिनेश प्रसाद, श्री विनोद शर्मा एवं श्री अनुप मिश्रा और दिल्ली सरकार के सिंचाई विभाग से वाई.के. त्यागी का नाम शामिल है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार