सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

कोरोना महामारी से 47 लाख लोगो की मौत हुई है,

केंद्र की मोदी सरकार जवाब दे की क्या 47 लाख हिन्दुस्तानियों को मौत के मुंह में धकेलकर, "विश्वगुरु" बना जा सकता है - श्याम सिंह जादौन

Jaspreet Singh
  • May 8 2022 5:50PM
*देश के लिए शर्म का विषय है कि केंद्र की भाजपा सरकार की नाकामियों के चलते वक्त रहते हम अपने देश के नागरिकों को नहीं बचा पाए: मितेन्द्र दर्शन सिंह * *केंद्र की मोदी सरकार जवाब दे की क्या 47 लाख हिन्दुस्तानियों को मौत के मुंह में धकेलकर, "विश्वगुरु" बना जा सकता है:* *श्याम सिंह जादौन * *जिन परिवारों ने अपनो को खोया है उनका सम्मान होना चाहिए और उन्हें केंद्र सरकार द्वारा 4 लाख रुपए का मुआवजा उनकी मदद के लिए उपलब्ध करवाया जाना चाहिए: ।*मितेंद्र दर्शन *कोटा,06 मई 2022:* WHO के मुताबिक- भारत में कोरोना से दुनिया में सबसे ज्यादा लोगों की जान गयी, देश में 47,00,000 से अधिक लोगों की जान गंवानी पड़ी। मोदी सरकार के दिए आंकड़ों से 10 गुना ज्यादा है ये आकड़े। इस पर कोटा शहर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्याम सिंह जी ने कहा कि मदद तो दूर, मौत पर भी झूठ बोलने वाली सरकार देश ने पहली बार देखी है। भाजपा सरकार को जनता की नहीं बल्कि सिर्फ अपनी सत्ता की फिक्र है। यही कारण है कि भारत स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में पिछड़ रहा है। भाजपा सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार करने में विफल रही है। राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मितेंद्र दर्शन सिंह जी ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बदतर हुई है। वर्ष 2020 में 72% मौतें अस्पताल के बाहर हुई हैं, ये आंकड़ा भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को बयां करने के लिए काफी है। ऐसे समय में स्वास्थ्य देखभाल के कुप्रबंधन की भयावहता की कल्पना करें, जब लाखों मृतकों का कोई रिकॉर्ड ही नहीं है। उन्होंने यह भी कहा की जब ऑक्सीजन के अभाव में लोगों की मृत्यु हुई तो उन्होंने परवाह नहीं की। जब लोग भूख से मरे तो उन्हें परवाह नहीं थी, क्या यही है अच्छे दिनों वाली सरकार? 'अच्छे दिनों' का सपना दिखाकर नागरिकों की बर्बादी वाले दिन दिखाए जा रहे हैं। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री श्याम सिंह जी ने कहा कि कोरोना महामारी से 47 लाख लोगो की मौत हुई है, न की 4.8 लाख लोगो की जैसा की सरकार ने दावा किया था। इस परिस्थिति में जिन परिवारों ने अपनो को खोया है उनका सम्मान होना चाहिए और उन्हें 4 लाख रुपए का मुआवजा उनकी मदद के लिए उपलब्ध करवाया जाना चाहिए। कोरोना मृतकों की संख्या का मोदी सरकार का आकलन झूठ की परकाष्ठा है। WHO की रिपोर्ट ने भारत सरकार के झूठ की सारी पोल खोल कर रख दी है। उन्होंने यह भी कहा की केंद्र सरकार अपना फर्ज निभाए और हर पीड़ित परिवार को ₹4 लाख का मुआवजा उनकी मदद के लिए उपलब्ध करवाए।इसी सन्दर्भ में आज युवा कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार की पोल खोलो अभियान के तहत 2रथ बना कर रवाना किये जिसमें कलाकृतितयो और आकड़ो के माध्यम से जनता को केंद्र सरकार के झूठ से अवगत कराने का काम किया ये रथ 7दिनों तक पुरे शहर में घूमेंगे तथा जनता को जागृत करेंगे !कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन महासचिव जयंत सिंह ,उपाध्यक्ष मेघराज गुजर ,युवराज सुमन ,दिव्यांश चौधरी ,दिग्विजय सिंह ,रवि मेवाड़ी महासचिव सुनील शर्मा ,गुलाम मुस्तफा ,ऋषभ शर्मा ,यश गौतम ,किशन भाटिया ,नौशाद ,कर्मेन्द्र मीणा ,जतिन बातकी ,अंकित जैन सचिव मंगल तम्बोली ,श्याम सांगत ,इक़बाल सयुंक्त सचिव अंकित देवड़ा ,कवलजीत सिंह विधानसभा अध्यक्ष देशराज सिंह ब्लॉक अध्यक्ष लाडपुरा अंकित प्रजापति आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे ! सादर प्रकाशनार्थ श्याम सिंह जादौन अध्यक्ष युवा कांग्रेस कोटा शहर

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार