सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

देवरिया में सिलेंडर फटने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत,ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया काबू

यूपी के देवरिया में बेहद ही दर्दनाक हादसा हुआ है। दरअसल, एक घर में सिलेंडर फटने से चार लोगों की मौत हो गई।

Priyanshi Nigam
  • Mar 30 2024 11:55AM

यूपी के देवरिया में बेहद ही दर्दनाक हादसा हुआ है। दरअसल, एक घर में सिलेंडर फटने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक महिला समेत 3 बच्चे शामिल है।

जानकारी के लिए बता दें कि यह हादसा देवरिया के भलुआनी थाना क्षेत्र में स्थित एक घर की रसोई में चाय बनाने के दौरान सिलेंडर फटने से हुआ। धमाका इतना तेज था कि कमरे की छत और दीवारे क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में आरती उम्र 35 साल और उनके तीन बच्चे आंचल 14 साल, कुंदन 12 साल और सृष्टि 11 महीने की दर्दनाक मौत हो गई. सिलेंडर फटने की जानकारी मिलते ही  मौके पर पहुंचे पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और पूरी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। देवरिया की पुलिस ने बताया कि डुमरी गांव में शनिवार सुबह एक महिला गैस पर चाय बना रही थी। इस दौरान सिलेंडर फटने से महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई है।

ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया

पुलिस ने बताया कि डुमरी गांव स्थित एक घर में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया, जिसमें पता चला कि इस हादसे में महिला और उनके तीन बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई।                                                                                                   

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार