सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

दिल्ली की 18 वर्ष से अधिक उम्र की 30 फीसदी आबादी को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, 13.94 लाख लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं- आतिशी

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि दिल्ली की 18 वर्ष से अधिक उम्र की 30 फीसदी आबादी को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 13.94 लाख लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। दिल्ली में 10 जून को 81,156 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। जिसमें से 50,196 लोगों को पहली और 30,960 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। दिल्ली सरकार को वैक्सीन मिलने के बाद युवाओं का वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। 18 से 44 वर्ष के युवाओं का 100 स्थानों के 263 केंद्रों पर वैक्सीनेशन चल रहा है।

Alok Jha
  • Jun 11 2021 7:32PM
आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि दिल्ली की 18 वर्ष से अधिक उम्र की 30 फीसदी आबादी को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 13.94 लाख लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। दिल्ली में 10 जून को 81,156 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। जिसमें से 50,196 लोगों को पहली और 30,960 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। दिल्ली सरकार को वैक्सीन मिलने के बाद युवाओं का वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। 18 से 44 वर्ष के युवाओं का 100 स्थानों के 263 केंद्रों पर वैक्सीनेशन चल रहा है। उन्होंने कहा कि रोजना वैक्सीनेशन बुलेटिन बेहद जरूरी है क्योंकि इसके जरिए दिल्ली की जनता को बताया जाता है कि कितने लोगों को टीका लगाया गया है और संभावित तीसरी लहर के लिए दिल्ली कितनी तैयार है। अगर लोगों को कोरोना महामारी से बचाना है तो एक वैक्सीन ही एकमात्र उपाय है। वैक्सीन लगवाने से हम न सिर्फ खुद बचते हैं बल्कि दूसरों की भी रक्षा करते हैं। 45 वर्ष से अधिक उम्र के लिए दिल्ली में जहां वोट वहीं वैक्सीन अभियान चल रहा है। बीएलओ और ग्राउंड टीमें घर-घर जाकर उन लोगों को पंजीकृत कर रही हैं जिनको अभी तक वैक्सीन नहीं लगी है। 

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और विधायक आतिशी ने शुक्रवार को वैक्सीनेशन बुलेटिन जारी किया। विधायक आतिशी ने कहा कि रोजाना वैक्सीनेशन बुलेटिन बेहद जरूरी है क्योंकि इसके जरिए दिल्ली की जनता को बताया जाता है कि कितने लोगों को टीका लगाया गया है और संभावित तीसरी लहर के लिए दिल्ली कितनी तैयार है। अगर लोगों को कोरोना महामारी से बचाना है तो एक वैक्सीन ही एकमात्र उपाय है। वैक्सीन लगवाने से हम न सिर्फ खुद बचते हैं बल्कि दूसरों की भी रक्षा करते है। दिल्ली में अभी तक 59,11,810 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। इनमें से 45,17,647 ऐसे लोग हैं जिन्हें वैक्सीन की एक डोज लग चुकी है। दिल्ली की 18 वर्ष से अधिक उम्र की 30 फीसदी आबादी को वैक्सीन की एक डोज लगाई जा चुकी है। यह अपने आप में बहुत बड़ी संख्या है क्योंकि जैसे-जैसे ज्यादा लोग वैक्सीनेट होंगे वैसे ही पूरी दिल्ली में एक हर्ड इम्यूनिटी विकसित होगी। जिससे इस बीमारी का फैलना कम हो जाएगा। दिल्ली सरकार ने आज अपनी 30 फ़ीसदी आबादी को वैक्सीनेट कर दिया है। इससे ना सिर्फ उनको कोरोना से सुरक्षित किया है बल्कि पूरी दिल्ली में कोरोना को फैलने से रोका है। 

विधायक आतिशी ने कहा कि अभी तक दिल्ली में 13.94 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। दिल्ली में 10 जून को 81,156 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है, जिसमें से 50,196 लोगों को पहली और 30,960 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। दिल्ली में करीब दो सप्ताह पहले वैक्सीनेशन की दर काफी कम हो गई थी, क्योंकि सरकार के पास युवाओं के लिए वैक्सीन उपलब्ध नहीं थी। सरकारी वैक्सीनेशन सेंटरों में टीकाकरण नहीं हो रहा था। दिल्ली के सिर्फ निजी अस्पतालों में वैक्सीनेशन हो रहा था। अब दिल्ली सरकार के पास वैक्सीन की डोज आ गई है। दिल्ली में अब 100 स्थानों पर 263 वैक्सीनेशन केंद्र चल रहे हैं। जहां पर 18 से 44 वर्ष के युवाओं का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। वैक्सीनेशन केंद्र अगले कुछ दिनों में धीरे-धीरे बढ़ेंगे। वैक्सीनेशन केंद्र बढ़ने का नतीजा है कि दिल्ली में वैक्सीनेशन की गति फिर से बढ़ने लगी है।

उन्होंने कहा कि 45 वर्ष से अधिक उम्र की श्रेणी के लिए अभी तक दिल्ली को 52,87,110 डोज मिली हैं। जिसमें से आज सुबह तक दिल्ली के पास तकरीबन 5.25 लाख वैक्सीन की डोज उपलब्ध थीं। जिसमें से 15 हजार कोवैक्सीन और पांच लाख कोवीशील्ड की वैक्सीन उपलब्ध हैं। दिल्ली में कोवैक्सीन एक दिन से कम की बची है, हम उम्मीद करते हैं कि अगला स्टॉक भी जल्दी आएगा। कोवीशील्ड का 25 दिन का स्टॉक उपलब्ध है। कोवैक्सीन का इस्तेमाल सिर्फ दूसरी डोज लगाने के लिए किया जा रहा है जबकि कोवीशील्ड की दोनों डोज लगायी जा रही हैं। 

विधायक आतिशी ने कहा कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के लिए दिल्ली में जहां वोट वहीं वैक्सीन अभियान चल रहा है। हमारे बीएलओ और ग्राउंड टीमें घर-घर जाकर उन लोगों को पंजीकृत कर रहे हैं जिनको अभी तक वैक्सीन नहीं लगी है। हर ऐसे पोलिंग केंद्र में जहां पर लोग वोट डालने जाते हैं वहां पर वैक्सीनेशन केंद्रों की शुरुआत हुई है। यह अभियान पिछले सप्ताह 70 वार्ड में चल रहा था। अब आने वाले सप्ताह में 70 और वार्ड में इसी तरह का अभियान चलाया जाएगा। इस तरह से आने वाले 4 सप्ताह में दिल्ली के सभी वार्डों में अभियान चलाकर 45 वर्ष से अधिक उम्र की पूरी आबादी को वैक्सीनेट किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि 18 से 44 वर्ष के युवाओं के लिए अभी तक कुल 10.34 लाख वैक्सीन की डोज मिली हैं। जिसमें से आज सुबह तक करीब 1.40 लाख डोज हमारे पास उपलब्ध थीं, जिसमें से 41 हजार कोवैक्सीन और 1 लाख कोवीशील्ड की डोज उपलब्ध हैं। इस हिसाब से देखें तो हमारे पास 3 दिन का कोवैक्सीन और चार दिन का कोवीशील्ड का स्टॉक उपलब्ध है। केंद्र सरकार ने कहा है कि 18 से 44 वर्ष के युवाओं के लिए 21 जून से वैक्सीन की आपूर्ति भी दी जाएगी। हम उम्मीद करते हैं कि जल्द से जल्द दिल्ली के पास पर्याप्त वैक्सीनेशन की आपूर्ति आएगी। दिल्ली सरकार 45 वर्ष से अधिक उम्र को ही नहीं बल्कि 18 से 44 वर्ष के युवाओं को भी वैक्सीन लगा पाएगी। हमने  अभी तक 30 फीसदी आबादी को वैक्सीन लगाई है। अगर दिल्ली को पर्याप्त वैक्सीन की आपूर्ति मिल जाए तो आने वाले 1 महीने में 30 फीसदी से 60 फीसदी आबादी को आराम से वैक्सीन लगा सकते हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार