सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

ऑक्सीजन की कमी से लोहिया संस्थान में 3 कोरोना संक्रमितों की मौत

राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित लोहिया संस्थान में ऑक्सीजन की कमी से 3 कोरोना संक्रमितों की मौत का मामला सामने आया है

रजत के मिश्रा
  • Apr 17 2021 3:49PM

लखनऊ लोहिया संस्थान की इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती तीन संक्रमित मरीजों ने शनिवार को ऑक्सीजन के अभाव में दम तोड़ दिया है। परिजनों ने हंगामा किया। गोमतीनगर स्थित लोहिया में गंभीर मरीजों के लिए 54 बेड में से  10 बेड आईसीयू के  हैं। इमरजेंसी से लेकर आईसीयू वॉर्ड कोरोना संक्रमितों से फुल था। कई मरीज होल्डिंग एरिया में स्ट्रेचर पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे।

सुबह 6 बजे हॉस्पिटल ब्लॉक में ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म हो गये। अस्पताल में हाहाकार मच गया। तीमारदार मरीजों की हालत बिगड़ती देखकर हंगामा करने लगे। इसी दौरान वेंटिलेटर पर भर्ती तीन अति गंभीर मरीजों ने दम तोड़ दिया।

कंपनी को नोटिस

लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. एके सिंह के मुताबिक सुबह कंपनी ने ऑक्सीजन की खेप समय पर नहीं भेजी। ऐसे में आईसीयू में भर्ती तीन कोरोना मरीजों की मौत हो गई। अब ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध हैं। डॉक्टरों की टीम को अलर्ट कर दिया गया हैं। ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति करने वाली कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार