सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण फिर बेक़ाबू: 20598 नए मामले सामने आए, 455 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 20598 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1208642 पर पहुंच गई।

Abhishek Lohia
  • Sep 20 2020 10:20PM

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 20598 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1208642 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि इसी अवधि में कोविड-19 के 455 मरीजों की मौत के बाद इस घातक वायरस के कारण राज्य में अब तक जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 32671 हो गई। इन 455 नई मौतों में से 238 मौतें पिछले 48 घंटों में हुईं थी।

वहीं, रविवार को 26408 लोगों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब तक 884341 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में फिलहाल 291238 मरीज उपचाराधीन हैं।

मुंबई शहर में रविवार को संक्रमण के 2209 नए मरीज मिलने के बाद आंकड़ा 184439 पहुंच गया जबकि 44 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 8469 हो गई।

वहीं मुंबई महागर क्षेत्र में संक्रमण के 5209 नए मामले सामने आने के बाद आंकड़ा 435201 पहुंच गया। मुंबई शहर इसी क्षेत्र में आता है। एक दिन में 99 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 14780 हो गई।

पुणे शहर में संक्रमण से 1774, नागपुर शहर में 1612 और औरंगाबाद में 397 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 73.17 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 2.7 प्रतिशत है। राज्य में अब तक 5872241 कोविड-19 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार