सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

उन्नाव:सवालों के घेरे में महिला सुरक्षा.. 2 लड़कियों की संदिग्ध हालात में मौत.. 1 की हालत गंभीर..

योगी सरकार के मिशन शक्ति को चुनौती देते हुये उन्नाव में दो लडकियो की हत्या ने प्रदेश मे सनसनी फैला दी है। तीनों लड़कियां एक दुपट्टे मैं बंधी पड़ी मिली।

रजत के.मिश्र , Twitter - rajatkmishra1
  • Feb 18 2021 12:35AM

(इनपुट - अजयदीप सिंह, उन्नाव)

योगी सरकार के मिशन शक्ति को चुनौती देते हुये उन्नाव में दो लडकियो की हत्या ने प्रदेश मे सनसनी फैला दी है। घटना जनपद उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा गाव की है जहा तीन लडकियो का बंधा हुआ शरीर खेतो मे मिला जिसमे से दो को मृत घोषित कर दिया गया है।

असोहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पाठकपुर के मजरे बबुरहा मे लगभग दोपहर बाद 3:00 बजे के करीब कोमल, काजल व रोशनी  बबुरहा नाला के पास सूर्य बली के खेत में पशुओं के लिए हरा चारा लेने गई थीl दिन के ढलते शाम समय जब तीनों लड़कियां घर वापस नहीं आई तो परिजनों को चिंता होने लगी जिस पर परिजन लड़कियों को खोजने के लिए निकल पड़ेl सूर्य बली के खेत में तीनों लड़कियां एक दुपट्टे मैं बंधी पड़ी मिली। मरणासन्न हालत में बच्चियों को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असोहा पर लाए जहां पर डॉक्टरों ने कोमल उम्र 15 वर्ष वह काजल उम्र लगभग 14 वर्ष को मृतक घोषित करते हुए रोशनी पुत्री सूर्य वाली को जनपद अस्पताल उन्नाव को रिफर कर दिया। 

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका- 

घटनास्थल से लेकर बबुरा गांव तक को फिलहाल पुलिस के आला अधिकारियों ने छावनी में तब्दील कर दिया है।घटना के संबंध में स्थानीय लोगों में संशय की स्थिति बनी हुई है हत्या के साथ बच्चियों के साथ अनहोनी की शंका जाहिर करते हुए सहमे हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट इंतजार है। स्थानीय गांव वालों के अनुसार रोशनी की स्थिति भी अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार